फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi registered fir against rp infosys for 515 crore rupees scam

515 करोड़ की बैंक लोन धोखाधड़ी में कम्प्यूटर कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

Fri, 16 Mar 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
cbi registered fir against rp infosys for 515 crore rupees scam

सीबीआई ने 515 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में कम्प्यूटर बनाने वाली कंपनी आरपी इंफोसिस्टम के दो निदेशकों शिवाजी पांजा और कौस्तव राय को गिरफ्तार किया है। केनरा बैंक की शिकायत पर ये गिरफ्तारियां की गईं।

विज्ञापन


सीबीआई ने कहा कि बैंक की तरफ से फर्जीवाड़ा एवं आपराधिक षडयंत्र के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में कंपनी के उपाध्यक्ष देवनाथ पाल और विजय बाफना का भी नाम शामिल है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने केनरा बैंक एवं नौ अन्य बैंकों के एक समूह के साथ 515 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


26 फरवरी को ही सीबाआई में पीएनबी के डिप्टी मैनेजर प्रसाद राव ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। बैंक ने शिवाजी पांचा, कौस्तुभ रे, विनय बफाना और देवनैश पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में सामने आया कि इन्होंने केनरा बैंक के साथ-साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, सेंट्रल बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और फेडरल बैंक के कॉन्सोर्टिस से कर्ज लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केनरा बैंक ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरपी इंफोसिस ने बेइमानी से बिक्री को लोन अकाउंट के जरिए नहीं दिखाया और पूरा पैसा उड़ा दिया। बैंक ऑफ बड़ोदा ने उनके किलाफ साल 2015 में 77 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सीबीआई के पास दर्ज कराया था। इस मामले में चेन्नई स्थित दफ्तर और सुब्रह्मण्यम के आवास पर छापे भी मारे थे। 


पीएनबी को लगे 12,600 करोड़ के चूने के बाद से बैंख धोखाधड़ी की घटनाएं और भी बढ़ती जा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नीरव मोदी और गीतांजली जेम्स के मालिक मेहुल चोकसी से संबंधित पीएनबी धोखाधड़ी मामले में 1,300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद बैंक को लगी कुल चपत की रकम बढ़कर 12,600 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed