{"_id":"5cf172f8bdec2207315b71f3","slug":"cbi-ready-to-probe-crores-crores-of-bitcoin-scams","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के बिटकॉइन घोटाले की जांच को सीबीआई तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
करोड़ों के बिटकॉइन घोटाले की जांच को सीबीआई तैयार
Sat, 01 Jun 2019 07:12 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
bitcoin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह करोड़ों के बिटकॉइन घोटाले की जांच अपने हाथ में लेने को को तैयार है। पुणे पुलिस के अनुसार एक ऑनलाइन मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी के निदेशक ने कथित तौर पर निवेशकों को ज्यादा रिटर्न देने का लालच दिया था।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने जस्टिस एम आर शाह और ए एस बोपन्ना की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष यह बात कही। पीठ इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। आरोपी ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की और कहा कि उसके खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल बिटकॉइन या क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल मुद्रा है और देश में इसका लेनदेन वैधानिक नहीं है। बिटकॉइन आमतौर पर इसके डेवलपर द्वारा जारी किया जाता है और नियंत्रित होता है।
विज्ञापन
सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह एक ‘बहुत बड़ा’ घोटाला है, जिसमें करोड़ों रुपये शामिल हैं। सीबीआई इस मामले की जांच का जिम्मा लेने को तैयार है।
उन्होंने पीठ से कहा कि आरोपी इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहा है और एजेंसी को इसकी जांच से कोई परेशानी नहीं है। पीठ ने मेहता और महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के वकीलों से कहा कि वह इस हलफनामे पर जवाबी याचिका दायर करें। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई के पहले हफ्ते में होगी।