{"_id":"5f31c6328ebc3e3cd720305b","slug":"cbi-raids-on-four-locations-in-ambiance-mall-irregularities-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबियंस मॉल के निर्माण में अनियमितता के मामले में सीबीआई ने चार ठिकानों पर मारे छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंबियंस मॉल के निर्माण में अनियमितता के मामले में सीबीआई ने चार ठिकानों पर मारे छापे
Tue, 11 Aug 2020 03:42 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 11 Aug 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम स्थित एंबियंस मॉल के निर्माण में हुई अनियमितता के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने सोमवार को चार जगहों पर छापे मारे। जानकारी के मुताबिक, गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकूला और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
इस मामले में बीते महीने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। 11 जुलाई को हाईकोर्ट ने सीबीआई से छह हफ्ते के भीतर एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी जाए और छह महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी दी जाए। कोर्ट ने तीन महीने के भीतर स्टेटस रिपोर्ट बंद लिफाफे में जमा करने को कहा है। डॉ. अमिताभ सेन की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने ये आदेश दिए थे।
विज्ञापन
यह है आरोप
जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नथुरपुर गांव में एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए आवंटित 18.98 एकड़ जमीन में से आवासीय परिसरों के लिए केवल 7.9 एकड़ का इस्तेमाल किया गया, जबकि बाकी के हिस्से में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बना दिया गया।
विज्ञापन