{"_id":"5fab1c1587700e539703b01f","slug":"cbi-raids-eight-locations-of-promoters-of-egigo-in-946-crore-bank-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने 946 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी में ईजीगो के प्रमोटरों के आठ ठिकानों पर मारे छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने 946 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी में ईजीगो के प्रमोटरों के आठ ठिकानों पर मारे छापे
Wed, 11 Nov 2020 04:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 11 Nov 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
सीबीआई ने 946 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी में मुंबई में ईजीगो वन ट्रैवल एंड टूर्स के प्रमोटरों के आठ ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने कंपनी के प्रमोटरों अजय अजीत पीटर केरकर और उर्शिला केरकर के अलावा ईजीगो के निदेशकों नीलू सिंह, अरूप सेन, मनीषा अमरापुरकर, पेसी पटेल और कार्तिक वेंकटरमण के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
2006 में स्थापित यह कंपनी टिकट, हॉलिडे और होटल पैकेजिंग समेत यात्रा सेवाओं से जुड़ी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी ने 2017 में यस बैंक से 650 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाया, जिसे अगले साल 1,015 करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया। यस बैंक ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में ईजीगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।
विज्ञापन