{"_id":"5ed6fe278ebc3e85b54f85c9","slug":"cbi-raids-company-after-showing-child-pornography-on-website-search-continues-for-arrest-of-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी दिखाना पड़ा भारी, कंपनी पर सीबीआई का छापा, मालिक की तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी दिखाना पड़ा भारी, कंपनी पर सीबीआई का छापा, मालिक की तलाश जारी
Wed, 03 Jun 2020 07:04 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 03 Jun 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की सामग्री पोस्ट करने वाली एक कंपनी के पश्चिम विहार स्थित परिसर में सीबीआई ने कई छापे मारे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने रूस, नीदरलैंड्स और भारत के सर्वर पर चलने वाली वेबसाइटों पर यह सामग्री डाली थी।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने कंपनी, उसके निदेशकों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी कानून उल्लंघन और पोक्सो एक्ट के तहत का मामला दर्ज किया है। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने कहा, कंपनी ने कथित तौर पर भारत, नीदरलैंड्स और रूसी संघ के कानूनों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के ठिकानों, कंपनी और निदेशकों के घर पर छापे मारे गए। वहां से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए ।
विज्ञापन