{"_id":"645a6279e01fe6c0ea093428","slug":"cbi-raids-assam-residences-of-ongc-dgm-assets-worth-rs-20-crore-unearthed-latest-news-update-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: सीबीआई ने ओएनजीसी के डीजीएम के आवासों पर छापेमारी की, 20 करोड़ की संपत्ति का पता चला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: सीबीआई ने ओएनजीसी के डीजीएम के आवासों पर छापेमारी की, 20 करोड़ की संपत्ति का पता चला
Tue, 09 May 2023 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 09 May 2023 08:40 PM IST
सार
सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने ओएनजीसी में वित्तीय विसंगतियों के संबंध में गुवाहाटी में मामला दर्ज किया है। तलाशी के दौरान सीबीआई ने डीजीएम डॉ. बिजॉय शॉ की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में असम की राजधानी गुवाहाटी समेत कई जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों ने ओएनजीसी के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) डॉ. बिजॉय कुमार के गुवाहाटी और शिवसागर स्थित आवासों पर छापा मारा। शॉ की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया।
विज्ञापन
डॉ. शॉ शिवसागर के ओएनजीसी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ भी हैं। सीबीआई की टीम ने जोरहाट में किरण फिजियोथेरेपी क्लिनिक के प्रोपराइटर डॉ एशितिवा तामुली के व्यावसायिक परिसर में भी तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक टीम ने इस सिलसिले में उत्तराखंड के देहरादून में एक साथ छापेमारी भी की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने ओएनजीसी में वित्तीय विसंगतियों के संबंध में गुवाहाटी में मामला दर्ज किया है। तलाशी के दौरान सीबीआई ने डीजीएम डॉ. बिजॉय शॉ की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया। छापेमारी के दौरान गुवाहाटी में डॉ. शॉ के सात घरों और फ्लैटों का पता चला, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप में संदेह जताया गया था। मंगलवार को पता चला कि संपत्ति का मूल्य डॉ. शॉ के खिलाफ प्राथमिकी में उल्लेखित संपत्ति से कहीं अधिक है।
विज्ञापन