{"_id":"60ca71d48ebc3e7c6b50525d","slug":"cbi-raid-on-ruchi-global-place-in-three-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्ज घोटाला: सीबीआई ने तीन शहरों में खंगाले रुचि ग्लोबल के ठिकाने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक कर्ज घोटाला: सीबीआई ने तीन शहरों में खंगाले रुचि ग्लोबल के ठिकाने
Thu, 17 Jun 2021 03:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 03:19 AM IST
सार
- 188.35 करोड़ के घोटाले में कंपनी व निदेशकों पर दर्ज किया मामला
- बैंकों के समूह के साथ एक जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2017 के बीच कथित घोटाले को अंजाम दिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीबीआई ने रुचि ग्लोबल लिमिटेड और उसके निदेशकों उमेश मिश्रा, साकेत बड़ोदिया और आशुतोष मिश्रा के खिलाफ बुधवार को बैंक कर्ज घोटाले के मामले में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, यह मुकदमा बैंक ऑफ बड़ौदा के नेतृत्व वाले बैंक समूह को 188.35 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई टीमों ने इंदौर, मुंबई और बंगलूरू में छह स्थानों पर आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, बैंकों के समूह के साथ एक जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2017 के बीच कथित घोटाले को अंजाम दिया। आरोपियों ने बैंकों से कर्ज के तौर पर लिए पैसे को दूसरे कामों में इस्तेमाल करने, झूठे लेनदेन करने और अन्य अवैध तरीकों से ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, कंपनी ऐसी कंपनियों के साथ व्यापार कर रही थी, जिनका एक ही पता था और उनके निदेशक आरोपी कंपनी के ही कर्मचारी थे।