फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI New Officers seven DIG including IPS Sumedha and Gagandeep Singla Himachal Rajasthan Cadre officers

CBI: वरिष्ठ IPS अधिकारी सुमेधा और गगनदीप के साथ सात नए DIG नियुक्त; दोनों हिमाचल व राजस्थान कैडर के अधिकारी

Thu, 25 Jan 2024 04:20 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:20 PM IST
सार

केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (CBI) में सात नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। कार्मिक मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुमेधा और गगनदीप सिंगला समेत कुल सात पुलिस उपमहानिरीक्षकों (DIG) की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
CBI New Officers seven DIG including IPS Sumedha and Gagandeep Singla Himachal Rajasthan Cadre officers
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में खाली पदों को भरने की कवायद के तहत कार्मिक मंत्रालय ने सात नए पुलिस उपमहानिरीक्षकों (DIG) की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इन सात अधिकारियों में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस सुमेधा और गगनदीप सिंगला भी शामिल हैं। आईपीएस सुमेधा हिमाचल प्रदेश कैडर की वरिष्ठ अधिकारी हैं, जबकि गगनदीप सिंगला राजस्थान कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। आईपीएस सुमेधा 2005 बैच, जबकि सिंगला 2010 बैच के अधिकारी हैं।
विज्ञापन


2029 तक सीबीआई डीआईजी रहेंगे आईपीएस सिंगला
दोनों की नियुक्ति के संबंध में केंद्र सरकार ने जो आदेश जारी किया है इसके मुताबिक सिंगला पांच साल के लिए नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति 12 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी। 11 जनवरी, 2029 तक सिंगला सीबीआई में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में सेवाएं देते रहेंगे। पिछले साल नवंबर में सिंगला को सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (SP) के पर पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


हिमाचल कैडर की 2005 बैच की वरिष्ठ अधिकारी हैं IPS सुमेधा
कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार को सात अधिकारियों को सीबीआई में उप-महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति आदेश के मुताबिक हिमाचल प्रदेश कैडर की 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी सुमेधा पांच साल के लिए सीबीआई डीआईजी के रूप में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं CBI डीआईजी बनने वाले पांच अन्य आईपीएस अधिकारी
आईपीएस सुमेधा और सिंगला  के अलावा, पांच और आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये अधिकारी पहले से ही सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इन अधिकारियों में के शिवा सुब्रमणि, धूरत सयाली सावलाराम, पी मुरुगन, राजवीर और जल सिंह मीना शामिल हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सीबीआई एसपी के रूप में काम कर रहे अधिकारियों के कार्यकाल उनकी सर्विस के आधार पर तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed