{"_id":"5ec3ecda8ac95367406f6c3f","slug":"cbi-issues-alert-to-states-and-uts-on-banking-phishing-software-on-basis-of-interpol-input","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग धोखाधड़ी सॉफ्टवेयर को लेकर सीबीआई ने राज्यों को किया अलर्ट, इंटरपोल ने दी थी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंकिंग धोखाधड़ी सॉफ्टवेयर को लेकर सीबीआई ने राज्यों को किया अलर्ट, इंटरपोल ने दी थी जानकारी
Tue, 19 May 2020 07:57 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 19 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने इंटरपोल की सूचना के आधार पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तथा केंद्रीय एजेंसियों को बैंकिंग ट्रोजन सॉफ्टवेयर के बारे में सतर्क किया है। यह स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को कोविड-19 से संबंधित गलत लिंक डाउनलोड करने के लिए लुभाता है और फिर मोबाइल से डेटा चोरी करता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ट्रोजन एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो दिखने में तो सही लगता है, लेकिन यदि इसे चलाया जाता है तो इसके नकारात्मक प्रभाव होते हैं और इसका इस्तेमाल हैकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सरबेरस नामक बैंकिंग ट्रोजन के माध्यम से कोविड-19 महामारी का फायदा उठाकर किसी उपयोगकर्ता को ऐसे लिंक डाउनलोड करने के लिए एसएमएस भेजे जाते हैं, जिनमें हैक करने वाले सॉफ्टवेयर हैं। ट्रोजन डाउनलोड करने पर यह क्रेडिट कार्ड नंबर जैसे वित्तीय डेटा की चोरी कर सकता है।
विज्ञापन