{"_id":"5bce8acfbdec2269695d8ff8","slug":"cbi-is-likely-to-seek-action-against-rakesh-asthana-and-might-sent-him-back-to-gujarat-cadre","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई में घमासान: राकेश अस्थाना को वापस भेजा जा सकता है गुजरात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई में घमासान: राकेश अस्थाना को वापस भेजा जा सकता है गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
राकेश अस्थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। उनका काफी लंबे समय से निदेशक आलोक वर्मा के साथ झगड़ा चल रहा है। एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि निदेशक सोमवार को अस्थाना के खिलाफ कार्रवाई करने वाला आधिकारिक प्रस्ताव सोमवार को प्रस्तावित करना चाहते थे लेकिन आधिकारिक काम की वजह से नहीं कर पाए। माना जा रहा है कि उन्हें गुजरात वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'अस्थाना की निरंतरता अस्थिर हो गई है। सीबीआई निदेशक उन्हें हटाने का आदेश एक या दो दिन में भेजेंगे।' सिफारिश के लिए कागजी कार्य पूरा होने की प्रक्रिया में है। सीबीआई निदेशक वर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अस्थाना पर लगे आरोपों के बारे में बताया। जिनके खिलाफ एजेंसी ने पिछले हफ्ते हैदराबाद बेस्ड व्यवसायी सना सतीश बाबू की शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
व्यवसायी सना ने आरोप लगाया है कि दुबई बेस्ड भाई मनोज प्रसाद और सोमेश प्रसाद ने उससे 5 करोड़ रुपये की मांग की थी ताकि उसके खिलाफ दर्ज मीट व्यापारी मोईन कुरैशी मामले में राकेश अस्थाना हस्तक्षेप कर सकें। उसने दावा किया है कि उसने यह राशि दी थी। सीबीआई ने सोमवार को पुलिस के उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार का नाम अस्थाना के भ्रष्टाचार मामले में शामिल किया गया। उनके घर और दफ्तर में छापा मारा गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ राकेश अस्थाना ने वर्मा पर आरोप लगाया है कि वह उनके नेतृत्व में जांच किए जा रहे मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने इस बाबत कैबिनेट सचिव प्रदीप सिन्हा से औपचारिक शिकायत भी की है। जिसके बाद सिन्हा ने केंद्रीय सतर्कता आयोग को मामले की जांच करने के लिए कहा। साल 2016 में सरकार अस्थाना को सीबीआई में लेकर आई थी। माना जा रहा था कि उन्हें सीबीआई का प्रमुख बनाया जाएगा।
गुजरात कैडर के पुलिस अधिकारी होने की वजह से उन्होंने गोधरा कांड की शुरुआती जांच की थी। इस कांड के समय वह वडोदरा के पुलिस महानिरीक्षक थे। सीबीआई निदेशक के तौर पर उनकी नियुक्ति का विपक्ष ने काफी विरोध किया था। इसकी वजह से उन्हें वर्मा के लिए नंबर एक की कुर्सी छोड़नी पड़ी। जिन्हें सीबीआई निदेशक के तौर पर पांच हफ्तों बाद लाया गया था।