{"_id":"6151a8e281dce9443929e598","slug":"cbi-interrogates-tmc-mla-madan-mitra-in-i-core-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई-कोर घोटाला: टीएमसी विधायक मदन मित्रा से सीबीआई की पूछताछ, ईडी ने जब्त की आरोपियों की 300 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आई-कोर घोटाला: टीएमसी विधायक मदन मित्रा से सीबीआई की पूछताछ, ईडी ने जब्त की आरोपियों की 300 करोड़ की संपत्ति
Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
सार
ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे मित्रा साल्ट लेक स्थित सीजीओ परिसर में सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। उनके बेटे को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्रा
- फोटो : facebook.com/MadanMitraofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने करोड़ों रुपये के आई-कोर पोंजी घोटाले के सिलसिले में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा से पूछताछ की। सीबीआई ने बताया कि ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे मित्रा साल्ट लेक स्थित सीजीओ परिसर में सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन
एजेंसी ने सोमवार को इसी मामले में उनके बेटे स्वरूप को भी तलब किया था। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि वह अब मंगलवार को पेश होंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मित्रा से पहले ही इसी मामले में पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
ईडी और सीबीआई दोनों आई-कोर घोटाले की जांच कर रहे हैं, जिसमें असामान्य रूप से उच्च रिटर्न का वादा करने के बाद निवेशकों को ठगा गया था।
300 करोड़ की संपत्ति जब्त
वहीं, आई-कोर पोंजी स्कीम घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियां आई-कोर समूह की 11 कंपनियों, इसके निदेशक स्वर्गीय अनुकूल मैती और कनिका मैती और उनके परिवार के सदस्यों की है। संपत्ति में बैंक खाते, भूमि भूखंड, कारखाने, शॉपिंग मॉल और विभिन्न आवासीय संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
शारदा और रोज वैली चिटफंड कंपनियों की तरह आई-कोर ने भी धोखाधड़ी की योजनाओं द्वारा जनता से धन जुटाया और उन पर निवेश करने पर असामान्य रूप से उच्च रिटर्न की पेशकश करके निवेशकों को धोखा दिया।