{"_id":"604ff0664b582d03f83e5be9","slug":"cbi-interrogates-abhishek-banerjees-relatives-in-coal-scam-case-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: कोयला घोटाला मामले में सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: कोयला घोटाला मामले में सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से की पूछताछ
Tue, 16 Mar 2021 05:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:10 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : Social Media
सीबीआई ने सोमवार को करोड़ों रुपये के कोयला घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने शुक्रवार को अभिषेक की साली मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। सीबीआई ने मेनका के ससुर पवन अरोड़ा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मेनका ने अधिकारियों को बताया कि उनके पति और ससुर किसी बैंक के लेनदेन के बारे में जानते हैं। मेनका ने दावा किया, मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। इससे पहले घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप माजी उर्फ लाला के करीबियों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन