फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI gets sanction to prosecute ex-CMD of HSCL Moyukh Bhaduri in rupees one crore bribery case

एक करोड़ की रिश्वत का मामला:सीबीआई चलाएगी एचएससीएल के पूर्व सीएमडी के खिलाफ मुकदमा, सरकार ने दी अनुमति

Thu, 07 Apr 2022 08:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Apr 2022 08:13 PM IST
सार

भादुरी ने जिलियॉन इंफ्रा के अनंत सक्सेना के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचा। सक्सेना ने वाराणसी में व्यापार केंद्र के निर्माण की निविदा देने के लिए विजय निर्माण कंपनी के एन कृष्ण राव एवं वी अजय कुमार से भादुड़ी की ओर से एक करोड़ रुपए रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
CBI gets sanction to prosecute ex-CMD of HSCL Moyukh Bhaduri in rupees one crore bribery case
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

हिन्दुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मोयुख भादुरी के खिलाफ एक करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में सीबीआई उनके खिलाफ मुकदमा चलाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। सीबीआई के अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोयुख भादुरी पर मणिपुर में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के दौरान एक करोड़ रुपये के रिश्वत मांगने का आरोप है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने दो साल पहले दर्ज किए गए मामले में अब मोयुख भादुरी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि विशेष अदालत को इसकी जानकारी दे दी गई है। अब हिन्दुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के खिलाफ आरोपों का संज्ञान लेने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि उनके ऊपर आरोप है कि भादुरी ने जिलियॉन इंफ्रा के अनंत सक्सेना के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचा। सक्सेना ने वाराणसी में व्यापार केंद्र के निर्माण की निविदा देने के लिए विजय निर्माण कंपनी के एन कृष्ण राव एवं वी अजय कुमार से भादुड़ी की ओर से एक करोड़ रुपए रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने मोयुख भादुरी और अन्य आरोपियों के खिलाफ 5 जनवरी को आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया था। 
सीबीआई ने भादुरी के अलावा जिलिअन इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. के एमडी अनंत सक्सेना, विजय निर्माण कंपनी प्राइवेट लि. के एमडी वी अजय कुमार और निदेशक एन कृष्णा राव और इंफाल के एनटी एंटरप्राइजेज के अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। इसके अलावा केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय में संविदा कर्मी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। 

सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एन कृष्ण राव और वी अजय कुमार ने हैदराबाद स्थित मेसर्स माधुरी कंस्ट्रक्शंस के जरिए 50 लाख रुपए की पहली किस्त का प्रबंध किया था। मेसर्स माधुरी कंस्ट्रक्शंस के बैंक खाते से यह राशि अनंत सक्सेना की कंपनी मेसर्स जिलियन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में 28 मई, 2015 को आरटीजीएस के जरिए डाली गई। जांच में खुलासा हुआ कि अनंत सक्सेना ने यह राशि धीरज कंचल को भेज दी।


सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने 2 जुलाई, 2020 को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नई दिल्ली, कोलकाता, विशाखापत्तनम और हैदराबाद में तलाशी ली थी। उन्होंने कहा कि कथित भ्रष्टाचार खेल विश्वविद्यालय से संबंधित काम से संबंधित है, जिसके लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 2015 में निविदा जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed