फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files case against junior artist for selling child porn

‘चाइल्ड पोर्न’ बेचने वाले जूनियर आर्टिस्ट के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस

Mon, 26 Oct 2020 02:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 26 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
CBI files case against junior artist for selling child porn
सीबीआई - फोटो : फाइल फोटो

सीबीआई ने ‘चाइल्ड पोर्न’ बेचने का अंतरराष्ट्रीय रैकेट चलाने के आरोप में टीवी सीरियल में काम करने वाले जूनियर आर्टिस्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अमेरिका, यूरोप और दक्षिण एशियाई देशों के एक हजार से ज्यादा यूजर से संपर्क किया था, जिनकी उम्र 10 से 16 साल के बीच है। आरोपी खुद को फिल्म स्टार बताकर बच्चों को फंसाता था और उनसे पोर्न वीडियो व तस्वीरों की मांग करता था।

विज्ञापन


खुद को फिल्म स्टार बताकर अमेरिका, यूरोप के बच्चों को फंसाता था
सीबीआई ने हाल ही में आरोपी के घर की तलाशी ली थी, जहां से उसका फोन और लैपटॉप जब्त किया गया था। दोनों की फोरेंसिक जांच के बाद उसमें बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो मिले, जो वह व्हाट्सएप व अन्य प्लेटफार्म के जरिये अपने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को भेजता था। सीबीआई के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से हरिद्वार का रहना वाला है।
विज्ञापन


वह बच्चों से व्हाट्सएप नंबर लेकर चैट करता था और वीडियो कॉल पर उनसे अश्लील हरकतें करने को कहता था। अगर कोई पीड़ित ऐसा करने से मना करता या उससे बात नहीं करता तो वह वीडियो व तस्वीरें उनके परिवार को भेजने की धमकी देता था। जांच एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की विभिन्न धाराओं व सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed