{"_id":"6054d91cfa69bb3aa565bce1","slug":"cbi-files-case-against-indian-technometal-company-for-scam-of-rs-555-65-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : इंडियन टेक्नोमेटल कंपनी पर 555.65 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई : इंडियन टेक्नोमेटल कंपनी पर 555.65 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया केस
Fri, 19 Mar 2021 10:32 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
सीबीआई ने इंडियन टेक्नोमेटल कंपनी लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ 555.65 करोड़ रुपए घोटाले के मामले में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (र्पू्व में कॉर्पोरेशन बैंक) की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई की। बैंक ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक निजी कंपनी और उनके निदेशकों ने कॉन्सर्टियम को धोखे में रखकर फर्जी कागजात के जरिए ऋण सुविधाएं ली थीं।
विज्ञापन
कंपनी द्वारा ऋण का भुगतान नहीं किए जाने से करीब 555.65 करोड़ रुपए का कॉन्सर्टियम को नुकसान हुआ है जिसमें स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया), पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब और सिंध बैंक, यूको बैंक, सिंडिकेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, करूर वैश्य बैंक और जेएम फिनानशियल सर्विसेज शामिल थे। सीर्बीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया, आरोपी फर्म के कांगड़ा स्थित परिसर पर छापे मारे गए हैं, जहां से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन