फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files 4th Chargesheet in West Bengal Post Poll Violence Case as investigation in the matter goes ahead

पश्चिम बंगाल: चुनाव के बाद हिंसा मामले में सीबीआई ने दायर की चौथी चार्जशीट

Sat, 11 Sep 2021 05:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 11 Sep 2021 05:58 PM IST
सार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले महीने सीबीआई को चुनाव बाद हिंसा के मामलों की जांच करने का निर्देश दिया था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद की गई हत्याओं और अन्य जघन्य अपराधों के संबंध में अब तक सीबीआई ने 34 प्राथमिकी दर्ज की हैं। 

विज्ञापन
CBI files 4th Chargesheet in West Bengal Post Poll Violence Case as investigation in the matter goes ahead
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं की जांच में जुटी है सीबीआई। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा के मामलों की जांच में चौथा आरोपपत्र दाखिल किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की कथित हत्या के संबंध में नदिया जिले की कृष्णानगर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। उन्होंने कहा कि आरोप पत्र में दो मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों के नाम हैं।
विज्ञापन


कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले महीने सीबीआई को चुनाव बाद हिंसा के मामलों की जांच करने का निर्देश दिया था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद की गई हत्याओं और अन्य जघन्य अपराधों के संबंध में अब तक सीबीआई ने 34 प्राथमिकी दर्ज की हैं। सीबीआई पहले ही उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा और बीरभूम जिले के नलहाटी तथा रामपुरहाट में हुई घटनाओं के संबंध में विभिन्न अदालतों में तीन आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में ही सीबीआई ने चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करते हुए हावड़ा से छह लोगों को हिरासत में लिया था। बताया गया था कि हिरासत में लिए गए लोगों पर विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप लगे थे। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों की टीम सोमवार को सुबह हावड़ा पहुंची और सभी छह लोगों को डोमजुर इलाके से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई जांच के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को दे चुकी है चुनौती
बता दें कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 19 अगस्त को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की मामले में तैयार रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए चुनाव के बाद कथित दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने अदालत की निगरानी में मामलों की सीबीआई जांच कराने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed