{"_id":"5d160e378ebc3e3cae78915f","slug":"cbi-filed-fir-against-brother-in-law-of-former-cm-of-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल के पूर्व सीएम के भाई-भाभी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल के पूर्व सीएम के भाई-भाभी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस
Fri, 28 Jun 2019 06:25 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 28 Jun 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
सीबीआई ने लोक निर्माण विभाग में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के भाई नबाम हरि, उनकी पत्नी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह मामला नबाम तुकी के पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए बिना टेंडर जारी किए अपने परिजनों को ठेके देने से जुड़ा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिलांग के उमरोई में एक केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर गुवाहाटी हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि भवन निर्माण का ठेका नबाम तुकी की भाभी नबाम मैरी के मालिकाना हक वाली कंपनी मैरी एसोसिएट्स को दिया गया, जिसका चालू खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है। खाते में उनके पति नबाम हरि भी नामित है। अधिकारियों ने कहा कि ठेके 2005 से 2007 के बीच दिए गए।
विज्ञापन