फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi examined voice sample of minister of tmc and an ips officer in narada scam

नारद घोटाला: सीबीआई ने बंगाल के मंत्री और एक आईपीएस अधिकारी के आवाज के नमूनों की जांच की

Mon, 02 Sep 2019 06:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
cbi examined voice sample of minister of tmc and an ips officer in narada scam
सुब्रत मुखर्जी - फोटो : social media

सीबीआई ने नारद टेप घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी और एक आईपीएस अधिकारी के आवाज के नमूनों (वॉयस सैंपल) की सोमवार को जांच की। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। मुखर्जी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के 10 नेताओं और मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कथित तौर पर नकदी लेते हुए देखे जाने पर आवाज के नमूनों की जांच के लिए तलब किया है। 

विज्ञापन


नारद न्यूज पोर्टल के ने 2014 में स्टिंग ऑपरेशन किया था और उस समय वर्धवान जिले के पुलिस अधीक्षक रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा के आवाज के नमूनों की भी जांच की गई।
विज्ञापन


नारद न्यूज के सैमुअल मैथ्यू ने 2014 में एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते कुछ लोग और आईपीएस अधिकारी कुछ लाभ के बदले में एक काल्पनिक कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसा लेते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सामने आया था। सीबीआई ने गत 31 अगस्त को इस घोटाले के संबंध में तृणमूल कांग्रेस के सांसद प्रसून बनर्जी की आवाज के नमूनों की जांच की थी।

स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कथित तौर पर दिखाई दिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद की 2017 में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed