फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Dispute : CVC began interrogation of CBI officers late evening

सीबीआई विवाद : सीवीसी ने देर शाम शुरू की सीबीआई अधिकारियों से पूछताछ

Wed, 31 Oct 2018 03:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
CBI Dispute : CVC began interrogation of CBI officers late evening

मीट कारोबारी मोईन कुरेशी और घूसकांड के मामले में मंगलवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सीबीआई के अधिकारियों की देर शाम पूछताछ शुरू की है। सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के मामले को लेकर कई सवाल पूछे गए हैं। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद सीवीसी के अफसरों ने यह कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक अभी सीबीआई में तैनात एसपी रैंक के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। इस क्रम में जल्द ही दूसरे राज्यों में तैनात सीबीआई के अफसरों को भी बुलाया जाएगा। पूछताछ के पहले चरण में वर्मा और अस्थाना के बीच चल रही लड़ाई के दौरान पद सोपान को कैसे और किन अफसरों ने खत्म किया था, ऐसे सवाल किए गए हैं।

विज्ञापन

सीवीसी ने दर्ज किए बयान

पूछताछ के दौरान ऐसे सवाल भी पूछे गए कि क्या आलोक वर्मा ने कुछ मामलों की जांच न करने के लिए अफसरों को कोई हिदायत जारी की थी। सीवीसी ने सीबीआई के इन अधिकारियों का बयान दर्ज कर लिया है। इसी मामले में सीवीसी जल्द ही आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना से भी पूछताछ करेगा। 

चंडीगढ़, बिहार, उड़ीसा, गुजरात और झारखंड से भी कुछ अधिकारियों को पूछताछ में शामिल किया गया है। डीआईजी एवं उससे ऊपर के अफसरों से अंतिम चरण में पूछताछ होगी। अगले दो दिन में अलग-अलग जांच अधिकारियों (आईओ) को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed