फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI creates e-mail ID for land-grab victims in West Bengal's Sandeshkhali

CBI: संदेशखाली मामले के लिए सीबीआई ने जारी की एक ई-मेल आईडी, पीड़ित करा सकेंगे शिकायत दर्ज

Thu, 11 Apr 2024 09:15 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 09:15 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन हड़पने वाले पीड़ितों के लिए सीबीआई ने ई-मेल आईडी बनाई है। जिस मामले से जुड़ी शिकायते दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
CBI creates e-mail ID for land-grab victims in West Bengal's Sandeshkhali
सीबीआई(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन हड़पने वाले पीड़ितों के लिए सीबीआई ने ई-मेल आईडी बनाई है। जिस मामले से जुड़ी शिकायते दर्ज करवा सकते हैं। गुरुवार को अधिकारियों ने यह बात कही। केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को कलकत्ता  हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में sandeshkhali@cbi.gov.in ई-मेल आईडी बनाई है। 
विज्ञापन


शिकायत पर मामले दर्ज करना शुरू करेगी सीबीआई
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जिला मजिस्ट्रेट, उत्तर 24 परगना से भी अनुरोध किया गया है कि वे इलाके में उक्त ई-मेल आईडी का पर्याप्त प्रचार करें और हाईकोर्ट के मुताबिव क्षेत्रों में व्यापक प्रसार वाले स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में एक सार्वजनिक सूचना भी जारी करें। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन


क्या है मामला
बुधवार को हाईकोर्ट ने संदेशखाली में दुष्कर्म और भूमि कब्जा करने के आरोपों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आदेश देते हुए कहा कि न्याय और निष्पक्ष जांच जरूरी है। अदालत ने राजस्व अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करने और कथित रूप से परिवर्तित की गई भूमि का निरीक्षण करने के बाद, मछली पालन के लिए कृषि भूमि को जल निकायों में कथित अवैध रूपांतरण पर एक व्यापक रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई से 2 मई को रिपोर्ट पेश करने को कहा- कोर्ट
अदालत ने केंद्रीय एजेंसी से 2 मई को सुनवाई की अगली तारीख पर एक व्यापक रिपोर्ट पेश करने को कहा। राज्य सरकार को सीबीआई को जरूरी सहायता देने का निर्देश दिया गया। एजेंसी पहले से ही संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख द्वारा उकसाई गई भीड़ द्वारा किए गए हमलों से संबंधित तीन मामलों की जांच कर रही है।


सीबीआई जांच हो तो बहुत अच्छा होगा-शाहजहां
उधर, संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर केस की सीबीआई जांच हो तो यह बहुत अच्छा होगा, जबकि राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम एजेंसी को महत्व देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, यातायात पुलिस की तरह ही लोग अब सीबीआई की बात नहीं मानते। उल्लेखनीय है कि शेख शाहजहां के खिलाफ सीबीआई पहले ही जांच शुरू कर चुकी है। हालांकि, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब पूरे मामले की जांच का जिम्मा केंद्रीय एजेंसी को सौंपा गया है, जिस पर शाहजहां ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed