फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI coordinates return of rape accused facing Interpol notice; 26 fugitives brought back in 2023

CBI: कर्नाटक में दुष्कर्म करके UAE भागे आरोपी को सीबीआई पकड़कर लाई; जानिए 2023 में कितने भगौड़े आए वापस

Fri, 08 Dec 2023 04:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Dec 2023 04:48 PM IST
सार

CBI: सीबीआई ने आरोपी चंद्रन के खिलाफ कर्नाटक पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल का रेड नोटिस जारी करने में मदद की। यह नोटिस 20 जनवरी को जारी किया गया था। 

विज्ञापन
CBI coordinates return of rape accused facing Interpol notice; 26 fugitives brought back in 2023
मिधुन वी वी चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय से कर्नाटक में दुष्कर्म के मामले में वांछित और इंटरपोल के रेड नोटिस का सामना कर रहे एक आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वापस लाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

2020 से थी आरोपी की तलाश
उन्होंने बताया कि कर्नाटक पुलिस को 2020 में बंगलुरू के महादेवपुरा पुलिस थाने में दर्ज कथित दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के एक मामले में आरोपी मिधुन वीवी चंद्रन की तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने रेड नोटिस जारी करने में की मदद
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने चंद्रन के खिलाफ कर्नाटक पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल का रेड नोटिस जारी करने में मदद की। यह नोटिस 20 जनवरी को जारी किया गया था। 

विज्ञापन

क्या होता है इंटरपोल का रेड नोटिस
इंटरपोल रेड नोटिस प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इसी तरह की कानूनी कार्रवाई लंबित रहने तक दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से किसी व्यक्ति का पता लगाने और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने का अनुरोध होता है।

यूएई में पता चली थी आरोपी की लोकेशन
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का पता लगाने और उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल के सभी सदस्य देशों के बीच रेड नोटिस जारी किया गया था। पहले सीबीआई की जांच के तहत उसकी (चंद्रन) की जियो लोकेशन यूएई में पता चली थी। 

26 भगौड़ों को लाया गया वापस
सीबीआई ने कहा कि इंटरपोल चैनल के जरिए विदेशी कानून-प्रवर्तन एजेंसियों से करीब से समन्वय किया गया और इसके बाद कार्रवाई के तहत उन 26 अपराधियों को विदेश से वापस लाया गया जो भारतीय एजेंसियों द्वारा वांछित थे। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई इंटरपोल चैनल के माध्यम से सहायता के लिए किसी भी सदस्य देश की सभी कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed