फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI conducts searches in West Bengal and Gangtok in connection with passport scam

Passport Scam: बंगाल और सिक्किम में 50 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, 24 के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 12:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 14 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया, सीबीआई ने गंगटोक पासपोर्ट सेवा केंद्र के वरिष्ठ अधीक्षक गौतम कुमार साहा, एक होटल एजेंट और बिचौलियों को 1,90,000 रुपये के साथ फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट प्रदान करने के आरोप में हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
CBI conducts searches in West Bengal and Gangtok in connection with passport scam
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई ने पासपोर्ट धोखाधड़ी में कोलकाता, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और गंगटोक में शनिवार को 50 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने घूस के बदले गैर-निवासियों सहित अयोग्य लोगों को फर्जी और नकली दस्तावेज पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में 16 अधिकारियों सहित 24 पर केस दर्ज किया है। कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिक्किम के गंगटोक स्थित पासपोर्ट लघु सेवा केंद्र में अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, सीबीआई ने गंगटोक पासपोर्ट सेवा केंद्र के वरिष्ठ अधीक्षक गौतम कुमार साहा, एक होटल एजेंट व बिचौलियों को 1,90,000 रुपये के साथ फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट प्रदान करने के आरोप में  हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने साल्ट लेक व हावड़ा के अलावा कोलकाता में पासपोर्ट कार्यालय पर छापा मारा। केंद्रीय एजेंसी ने तड़के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में एक व्यक्ति के घर पर औचक छापा मारा। उससे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद सीबीआई अधिकारी उसे अपने साथ ले गए। एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति पासपोर्ट कार्यालय का कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में जिन 24 लोगों के नाम हैं, वे रिश्वत लेकर फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनाने के अवैध धंधे में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.08 लाख रूपये बरामद किए
सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार, एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने शनिवार सुबह अलग-अलग 50 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें गंगटोक, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, अलीपुर और अन्य शहर शामिल हैं। पासपोर्ट कार्यालय और हाल ही में दर्ज एफआईआर में नामित आरोपियों के परिसरों में कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने जांच पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र, गंगटोक में पदस्थ अधीक्षक गौतम कुमार साहा और दीपू छेत्री को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को सिलीगुड़ी के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था, जब छेत्री पासपोर्ट जारी करने के लिए साहा को 1.9 लाख रुपये की रिश्वत दे रहा था। तलाशी के दौरान 3.08 लाख रुपये बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिए गए हैं। 



देश की सुरक्षा के लिए खतरा
प्रवक्ता ने आगे बताया कि पहचान छिपाना और नकली यात्रा दस्तावेज गंभीर सुरक्षा मुद्दा है। तलाशी अभी भी जारी है। आरोप था कि कोलकाता स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और गंगटोक स्थित पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र के लोक सेवकों ने पासपोर्ट एजेंटों और बिचौलियों सहित अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश रची और फर्जी पासपोर्ट जारी किए। यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा था। बता दें, सीबीआई की टीमों ने कोलकाता में पासपोर्ट कार्यालय के अलावा साल्ट लेक और हावड़ा में भी तलाशी ली।

कर्मचारी से छह घंटे की पूछताछ
इसके अलावा, सीबीआई ने हावड़ा जिले में पासपोर्ट कार्यालय कर्मी के आवास पर भी छापेमारी की। इस दौरान कर्मचारी से छह घंटे पूछताछ की गई। आवास से तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, कई फर्जी मोहरें और जाली पहचान-पत्र सहित कई चीजें बरामद हुई हैं। हालांकि, सीबीआई अधिकारी कर्मचारी को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed