{"_id":"68390df70f9b3ee1c2081d58","slug":"cbi-conducted-raids-in-delhi-haryana-up-and-arrested-six-people-who-committed-cyber-fraud-with-japanese-people-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: दिल्ली-यूपी और हरियाणा में 19 जगह छापे, जापानियों से साइबर ठगी में 6 गिरफ्तार; सीबीआई ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: दिल्ली-यूपी और हरियाणा में 19 जगह छापे, जापानियों से साइबर ठगी में 6 गिरफ्तार; सीबीआई ने की कार्रवाई
Fri, 30 May 2025 07:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 07:16 AM IST
सार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन ‘चक्र वी’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरोहों के सदस्यों और उनके ठिकानों की पहचान करने के लिए जापान नेशनल पुलिस एजेंसी और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र वी के तहत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 19 ठिकानों पर छापे मारे और तकनीकी सहायता के बहाने जापानी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी ने दो अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटरों को बंद कराया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तलाशी के दौरान डिजिटल साक्ष्य, उपकरण और दस्तावेजों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया। इससे पता चलता है कि ठगी के लिए बड़े पैमाने पर सिंडिकेट का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन ‘चक्र वी’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरोहों के सदस्यों और उनके ठिकानों की पहचान करने के लिए जापान नेशनल पुलिस एजेंसी और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के बर्खास्त 3000 ठेका श्रमिक हों बहाल, मानवाधिकार मंच ने की मांग
विज्ञापन
वैध ग्राहक सेवा केंद्रों की आड़ में चलाते थे ठगी के कॉल सेंटर
सीबीआई ने कहा, ठगी गिरोह वैध ग्राहक सेवा केंद्रों के रूप में दिखने वाले कॉल सेंटर चला रहे थे। इनके माध्यम से पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि इस बहाने पीड़ितों को धनराशि स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया जाता था।
ये भी पढ़ें: Pune Dowry Case: पूर्व एनसीपी नेता राजेंद्र हगवणे की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी व आपराधिक धमकी का नया मामला दर्ज
अंतरराष्ट्रीय सहयोग अपराधियों की पहचान में महत्वपूर्ण
सीबीआई ने एक बयान में कहा, यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग अपराधियों की पहचान करने और गिरोह के बारे में पता लगाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। इसके चलते भारत में सफल कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बयान में कहा गया है कि ठिकानों की पहचान हो जाने के बाद सीबीआई की टीमों ने बुधवार को दिल्ली, हरियाणा और यूपी में 19 स्थानों पर कार्रवाई की। बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिल्ली के आशु सिंह, पानीपत के कपिल गाखर, अयोध्या के रोहित मौर्य, शुभम जयसवाल, विवेक राज और वाराणसी के आदर्श कुमार के रूप में हुई।