{"_id":"5bc512b0bdec22699c0c04d3","slug":"cbi-closed-search-of-jnu-student-najeeb","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने बंद की जेएनयू छात्र नजीब की तलाश, अब 29 नवंबर को सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने बंद की जेएनयू छात्र नजीब की तलाश, अब 29 नवंबर को सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश बंद कर दी है। दिल्ली हाईकोर्ट की अनुमति के बाद एजेंसी ने सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। कोर्ट अब इस मामले की 29 नवंबर को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
नजीब 15 अक्तूबर 2016 को जेएनयू स्थित अपने हॉस्टल से लापता हो गया था। इस वाकये की एक दिन पहले रात में उसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों से विवाद हुआ था। उसकी तलाश का काम सीबीआई ने पिछले साल मई में शुरू किया था। उसके बारे में कोई भी जानकारी देने पर 10 लाख रुपये के इनाम का भी एलान किया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई को महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस की ओर से कुछ इनपुट मिले थे लेकिन नजीब का पता नहीं चल सका। वहीं नजीब की मां का कहना है कि जब तक उनका बेटा नहीं मिल जाता, वह हार नहीं मानेंगी और चैन से नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन