फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI books Navy personnel among 31 for income tax fraud in Kerala

Income Tax Fraud: CBI की बड़ी कार्रवाई, नौसेना कर्मियों समेत 31 के खिलाफ दर्ज किया आयकर धोखाधड़ी का मामला

Wed, 18 Jan 2023 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Jan 2023 03:37 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने फर्जी दावे करने के लिए एजेंटों की सेवाओं का कथित तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर नौसेना और पुलिस के कर्मियों तथा दो निजी कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन
CBI books Navy personnel among 31 for income tax fraud in Kerala
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केरल में आयकर धोखाधड़ी के मामले में नौसेना कर्मियों सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।   

विज्ञापन

 

नौसेना, निजी कंपनियों के कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने फर्जी दावे करने के लिए एजेंटों की सेवाओं का कथित तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर नौसेना और पुलिस के कर्मियों तथा दो निजी कंपनियों (एक आईटी कंपनी और एक जीवन बीमा प्रदाता) के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर रिफंड का 10 प्रतिशत शुल्क के रूप में ले रहे थे एजेंट
उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि एजेंट आयकर रिफंड का 10 प्रतिशत शुल्क के रूप में ले रहे थे। सीबीआई की यह कार्रवाई केरल के मुख्य आयकर आयुक्त की शिकायत पर हुई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि कुल 51 लोगों ने झूठे दावे किए थे। 

विज्ञापन

31 लोगों ने आयकरक रिफंड का नहीं किया भुगतान
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है, 'इन 51 करदाताओं में से 20 व्यक्तिगत करदाताओं ने आयकर विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद आयकर विभाग को रिफंड की कुल 24.62 लाख रुपये की राशि का भुगतान कर दिया।   सीबीआई ने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी में जिन शेष 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उन्होंने अभी तक आयकर विभाग को 44.07 लाख रुपये का आयकर रिफंड नहीं लौटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed