{"_id":"589d06dc4f1c1b8a5f378ec0","slug":"cbi-books-bank-official-for-illegal-conversion-of-banned-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने बदले साढ़े छह करोड़ के नोट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी: बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने बदले साढ़े छह करोड़ के नोट
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 06:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
सीबीआई ने नोटबंदी के बाद नोटों की अदला बदली के खेल में शामिल रहे दिल्ली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई के मुताबिक बैंक मैनेजर ने आकाश अरोड़ा नाम के शख्स की करीब 6.50 करोड़ रुपये के 500-1000 के पुराने नोट बदलने में मदद की।
विज्ञापन
सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक दिल्ली के मंडावली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के चीफ मैनेजर एसके डोगरा ने आकाश अरोड़ा का नोटबंदी की घोषणा से करीब एक माह पहले चालू खाता खोला था। लेकिन इस खाते को खोलने के लिए केवाईसी की जरूरी प्रक्रिया भी पूरी नहीं कराई गई। 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद आकाश ने इस खाते में 500 और 1000 के पुराने नोट के रूप में 15 लाख रुपये जमा कराए। इसके बदले डोगरा ने उसके नाम पर 16 लाख रुपये की एफडी बना दी।
विज्ञापन
इस एफडी के आधार पर आकाश का 10 नवंबर को ओवर ड्राफ्ट अकाउंट खोल दिया गया, जिसकी लिमिट 15.20 लाख रुपये थी। इस ओवर ड्राफ्ट अकाउंट से आकाश ने उसी दिन 15 लाख रुपये जैन आभूषण के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन भी आकाश ने इसी तरह पैसे खाते में ट्रांसफर किए। 11 नवंबर से 29 दिसंबर के बीच आकाश पुराने नोट जमा करता रहा और उसे विभिन्न कंपनियों के खाते में ट्रांसफर करता रहा और इस तरह उसने करीब 6.50 करोड़ रुपये जमा किए।
विज्ञापन