फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI booked Jamia Milia Islamia Professor Khalid Moin in a case of alleged bribery, news and update

CBI: दिल्ली में जामिया के प्रोफेसर समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज, नागपुर में घूसखोरी मामले में चार गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 03:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Jan 2024 03:31 PM IST
सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर खालिद मोइन के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, सीबीआई ने पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन के दो अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा है। 

विज्ञापन
CBI booked Jamia Milia Islamia Professor Khalid Moin in a case of alleged bribery, news and update
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घूसखोरी के मामले में गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। एक तरफ दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर नागपुर में पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) के दो अधिकारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दिल्ली में दो पर केस
पहली कार्रवाई के तहत, सीबीआई ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर खालिद मोइन और टेक्निकल प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमृत पॉल के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

2.25 करोड़ रुपये नकद बरामद
वहीं, घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) के दो अधिकारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 2.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। बता दें, जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से नागपुर का रहने वाला प्रियदर्शन दिनकर देशपांडे और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सुपर शिवशक्ति केमिकल का निदेशक देवी सिंह कछवाहा शामिल हैं। इनके अलावा पीईएसओ के साथ काम करने वाले दो उप मुख्य नियंत्रकों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कसा शिकंजा
प्राथमिकी के अनुसार, मध्यस्थ के रूप में काम करने वाले देशपांडे ने पीईएसओ अधिकारियों को रिश्वत देकर कछवाहा की फर्म के लिए काम पाने की साजिश रची। सीबीआई ने बुधवार शाम को देशपांडे और कछवाहा को यहां सेमिनरी हिल्स पर पीईएसओ कार्यालय के पास एक टाइपिंग की दुकान से कथित तौर पर 10 लाख रुपये नकद लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद एजेंसी ने देशपांडे के आवास से कथित तौर पर 1.25 करोड़ रुपये और पीईएसओ के एक आरोपी अधिकारी के कार्यालय से 90 लाख रुपये बरामद किए।

आरोपी को गुरुवार शाम को अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सीबीआई के उप महानिरीक्षक सलीम खान के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed