{"_id":"62cf6d863ddaf02dd01c3e2d","slug":"cbi-arrests-seven-including-ecl-manager-in-coal-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coal Scam: सीबीआई ने कोयला चोरी घोटाले में ईसीएल प्रबंधक समेत सात को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coal Scam: सीबीआई ने कोयला चोरी घोटाले में ईसीएल प्रबंधक समेत सात को किया गिरफ्तार
Thu, 14 Jul 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:42 AM IST
सार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने घोटाले के सिलसिले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला से दो बार पूछताछ की है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले में बुधवार को ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के प्रबंधक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर, एक सेवारत, एक मैनेजर और दो सुरक्षागार्ड हैं।
विज्ञापन
सीबीआई के मुताबिक, सभी लोगों से कुछ सवाल पूछे गए थे और सही जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के लिए सभी को आसनसोल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसी ने घोटाले के सिलसिले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला से दो बार पूछताछ की है। सीबीआई ने फरार टीमएसी नेता विनय मिश्रा पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है। विनय ने कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के लिए पैसे एकत्रित किए।
विज्ञापन
ईडी ने विनय, उसके भाई विकास और मुख्य अभियुक्त अनूप मांझी की 9.28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि हवाला के जरिए प्रभावशाली लोगों के विदेशी बैंक खातों में पैसा जमा किया गया था।