{"_id":"5a8c461e4f1c1ba5268bb398","slug":"cbi-arrests-five-more-people-in-pnb-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PNB SCAM: सीबीआई ने गीतांजलि समूह के विपुल अंबानी सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB SCAM: सीबीआई ने गीतांजलि समूह के विपुल अंबानी सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Feb 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
PNB Scam
पीएनबी घोटाला मामले में पांच लोग और गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें गीतांजलि समूह के विपुल अंबानी को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कविता मानकीकर, अर्जुन पाटिल, कपिल खंडेलवाल और नितांत शाही को गिरफ्तार किया गया हैं। इन सभी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
बता दें इस इस घोटाले के बाद सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है। अभी और लोगोें को गिरफ्तार किया जा सकता है।
बता दें कि सीबीआई ने इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन आफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं। इस मामले में मंगलवार को हुई 5 गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 11 गिरफ्तारी हो चुकी हैं, जिनमें से पांच बैंक से जुड़े हुए हैं।

CBI arrested Vipul Ambani, President, Finance,Firestar International/diamonds group,Kavita Mankikar, Authorised Signatory of 3 accused firms,Arjun Patil, Sr. Executive, Firestar group, Kapil Khandelwal, CFO, Nakshatra group &Niten Shahi, Manager, Gitanjali
— ANI (@ANI) February 20, 2018विज्ञापन
बता दें कि सीबीआई ने इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें फोरेक्स विभाग में तत्कालीन चीफ मैनेजर बेचू तिवारी, स्केल-2 मैनेजर यशवंत जोशी, एक्सपोर्ट सेक्शन में स्केल वन आफिसर हैंडलिंग प्रफुल्ल सावंत शामिल हैं। इस मामले में मंगलवार को हुई 5 गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 11 गिरफ्तारी हो चुकी हैं, जिनमें से पांच बैंक से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
nirav modi
गोकुलनाथ शेट्टी के कामकाज पर निगरानी की जिम्मेदारी बेचू तिवारी पर थी। एजेंसी ने इन तीनों अधिकारियों के नवी मुंबई, अंधेरी और डोंबिवली स्थित आवासों पर तलाशी भी ली। वहीं, सोमवार देर शाम लोअर परेल स्थित पेनिनसुला बिजनेस पार्क में नीरव मोदी समूह के कार्यालयों पर भी छापा मारा।
पीएनबी घोटाले में शनिवार को पहली गिरफ्तारी हुई थी। सीबीआई ने बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत 3 बैंक कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। शेट्टी के अलावा बैंक कर्मचारी मनोज खरात और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी ग्रुप के हेमंत भट्ट को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया था। जहां इन तीनों को तीन मार्च तक के लिए सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया।
पूछताछ में बैंक के पूर्व अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी ने स्वीकार किया था कि उन्हें LoU जारी करने और राशि के बदले रिश्वत दी जाती थी। शेट्टी ने बताया कि एलओयू के अमाउंट के आधार पर प्रतिशत फिक्स था। गोकुलनाथ शेट्टी के कबूल करने के बाद, जांच एजेंसियों को आगे की पड़ताल में काफी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि सीबीआई तीनों आरोपियों को उसी ब्रांच में लेकर गई जहां यह घोटाला हुआ था।