फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrested two more officers in Northeast Frontier Railway bribery case

रेलवे के दो और अधिकारियों पर सीबीआई का शिकंजा, रिश्वत मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2021 09:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
CBI arrested two more officers in Northeast Frontier Railway bribery case
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

गुवाहाटी की एक कंपनी को आकर्षक ठेका आवंटित करने की खातिर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के दो और वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अधिकारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) महेंद्र सिंह चौहान के साथ एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में संलिप्त थे। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


एजेंसी एक ‘‘हवाला’’ संचालक का भी पता लगा रही है जिसने आरोपी कंपनी एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन बैद को एक करोड़ रुपये दिल्ली में नकद भेजने में मदद की थी, जहां से बैद का कर्मचारी भूपेन्द्र रावत रुपये लेकर रविवार को कथित तौर पर देहरादून चौहान के एक रिश्तेदार को देने गया था।
विज्ञापन


एजेंसी ने अगरतला में पदस्थापित उप मुख्य इंजीनियर हेमचंद बोरा और सहायक मुख्य इंजीनियर लक्ष्मीकांत वर्मा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसने गुवाहाटी में मालीगांव से रविवार को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि चौहान के अलावा सीबीआई ने उनके दामाद इंद्रा सिंह और भूपेंद्र रावत को देहरादून से गिरफ्तार किया जहां एक करोड़ रुपये की रिश्वत कथित तौर पर दी जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच गिरफ्तार आरोपियों के साथ सीबीआई ने कंपनी और इसके निदेशक पवन बैद पर आपराधिक षड्यंत्र और रिश्वत के लिए भादंसं और भ्रष्टाचार निवारण कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।एजेंसी ने कहा कि सभी आरोपियों को सोमवार को सक्षम अदालतों में पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बोरा और वर्मा के परिसरों से क्रमशः 18.5 लाख रुपये और 6.5 लाख रुपये बरामद किए जिससे कुल जब्त नकद राशि 2.39 करोड़ रुपये हो गई है। एजेंसी ने दिल्ली, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित देश भर में 26 ठिकानों पर छापेमारी की है।


सीबीआई के प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने एक बयान में कहा कि रिश्वत के बदले ठेकेदारों को ठेका देने, बिल पास करने, भुगतान करने आदि में सहयोग किया जाता था। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि निजी कंपनी का निदेशक आरोपी पवन बैद पूर्वोत्तर सीमांत क्षेत्र में जारी विभिन्न परियोजनाओं के सिलसिले में चौहान के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed