{"_id":"6178072f6b826e0d26513592","slug":"cbi-arrested-navy-officers-in-information-leak-case-and-navy-orders-high-level-probe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की कार्रवाई: खुफिया जानकारी लीक मामले में सीबीआई ने नौसेना अधिकारियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई की कार्रवाई: खुफिया जानकारी लीक मामले में सीबीआई ने नौसेना अधिकारियों को गिरफ्तार किया
Tue, 26 Oct 2021 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:59 PM IST
सार
खुफिया जानकारी लीक होने के एक मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए नौसेना के एक सेवारत अधिकारी और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक सेवारत नौसेना अधिकारी समेत दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह कार्रवाई किलो-क्लास पनडुब्बी के आधुनिकीकरण से संबंधित खुफिया जानकारी लीक होने के एक मामले में की है। मामले में फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक लोक सेवक, दो सेवानिवृत्त लोकसेवक और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली, नोएडा, मुंबई व हैदराबाद में 19 स्थानों पर छापेमारी की और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने हुई इस गिरफ्तारी के बाद नौसेना की ओर से एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश जारी किया गया है। यह जांच ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक वाइस एडमिरल और रियर एडमिरल की अगुवाई में की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा, 'संबंधित एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद सीबीआई ने एक सेवारत नौसेना अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी कमांडर स्तर का है जो वर्तमान में मुंबई में तैनात है।' इसके अलावा सीबीआई उन अधिकारियों से भी बातचीत कर रही है जो गिरफ्तार किए गए अधिकारियों के संपर्क में थे।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस जांच में भारतीय नौसेना, सीबीआई का पूरा सहयोग कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा की देखभाल करने वाली एजेंसियों सहित सरकार के शीर्ष अधिकारियों को भी इस मामले की जांच की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि जैसे ही नौसेना के शीर्ष अधिकारियों को इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देरी करते हुए एक पांच सदस्यी जांच दल का गठन किया। इसकी अध्यक्षता एक वाइस एडमिरल स्तर के अधिकारी दी गई है। इसके अलावा अन्य संभावित लीक का पता लगाने के लिए एक समांतर जांच भी शुरू की गई है।
गुजरात एटीएस ने बीएसएफ कर्मी को किया था गिरफ्तार
बीते दिनों गुजरात एटीएस (आतंक निरोधी दस्ता) ने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की भुज बटालियन में तैनात एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। इस कर्मचारी पर कथित तौर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का और इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के जरिए संवेदनशील जानकारी पड़ोसी देश के पास भेजने का आरोप है।
नौसेना जासूसी मामला: पाक का एजेंट गोधरा से गिरफ्तार
नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले एजेंट को गुजरात और आंध्रप्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने गोधरा से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अलताफ हुसैन हारून घांची को सोमवार देर रात को विशेष अभियान दल के सदस्यों ने गोधरा के मोहम्मदी मोहल्ला से गिरफ्तार किया था।
पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि आंध्रप्रदेश पुलिस ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी, जिसे गोधरा की अदालत ने मंजूर कर लिया। उसकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने पांच से छह ठिकानों पर छापे मारी की थी और कुछ संदिग्धों को पकड़ा था। घांची 2016 में पाकिस्तान गया था और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। वह अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था और व्हाट्सएप एकाउंट के लिए ओटीपी पाकिस्तान में अपने आकाओं को भेजता था, ताकि वे पाकिस्तान से भारत में व्हाटसएप एकाउंट का संचालन कर सकें।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक व्हाट्सएप एकाउंट के जरिये ये नौसेना के जवानों को हनी ट्रैप में फंसाते थे। जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया के जरिये कई नौसेना के जवान उसके संपर्क में आए। कुछ लोगों ने कुछ तथ्य साझा किए जिसके बदले में उनके खातों में पैसे ट्रांसफर हुए।