फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrested four including auditor of Navy latest news in hindi

रिश्वत मामला : सीबीआई ने नौसेना के ऑडिटर समेत 4 को किया गिरफ्तार, 26 हजार रुपये की रिश्वत की थी मांग

Thu, 15 Jun 2023 06:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 06:19 AM IST
सार

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिश्वतखोरी के आरोप में वरिष्ठ ऑडिटर तेलिकिचेरला रमन कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर बेसेट्टी डी दंती नोकेश्वर राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
CBI arrested four including auditor of Navy latest news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सीबीआई ने बुधवार को कहा कि उसने विशाखापत्तनम में नौसेना के कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट (सीडीए) के लेखा कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ ऑडिटर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर व एक ठेकेदार और उसके साथी को घूसखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिश्वतखोरी के आरोप में वरिष्ठ ऑडिटर तेलिकिचेरला रमन कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर बेसेट्टी डी दंती नोकेश्वर राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ ऑडिटर ने ठेकेदार भानुप्रताप यादव से कथित तौर पर 26 लाख रुपये के लंबित बिलों को चुकाने के लिए 26,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यादव ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से आरोपी को 26 हजार रुपये भेजे। सीबीआई ने एक जाल बिछाया और वरिष्ठ ऑडिटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। भुगतान करते समय ठेकेदार के प्रतिनिधि सुभाष मिश्रा को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन


इसके बाद ठेकेदार भी पकड़ा गया। अभियुक्तों के परिसरों में तलाशी ली गई, जिससे कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। सभी चार गिरफ्तार व्यक्तियों को विशाखापत्तनम में सीबीआई मामलों के प्रधान विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed