{"_id":"5e4d5dfa8ebc3ef28e6afa2d","slug":"cbi-arrested-convict-of-bhopal-gas-tragedy-from-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल गैस त्रासदी के फरार दोषी को सीबीआई ने नागपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भोपाल गैस त्रासदी के फरार दोषी को सीबीआई ने नागपुर से किया गिरफ्तार
Wed, 19 Feb 2020 10:09 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
bhopal gas tragedy effects
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल गैस त्रासदी मामले में फरार दोषी को सीबीआई ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। यूनियन कार्बाइड के कर्मचारी एसआई कुरैशी को भोपाल की अदालत ने 2010 में दोषी ठहराया था। सीबीआई ने कुरैशी को मंगलवार को गिरफ्तार किया, जिसे जल्द ही कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीआई के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, कोर्ट के आदेश के खिलाफ कुरैशी ने भोपाल के सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी। वहीं सीबीआई ने सीजेएम के आदेश के खिलाफ अपील दायर कर सजा बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस मामले में अपील पर दलीलें चल रही हैं।
विज्ञापन
दोषी 2016 से फरार था, जबकि उसकी अपील कोर्ट में लंबित है। इसी कारण कोर्ट ने कुरैशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और मध्य प्रदेश पुलिस को इस पर अमल करने को कहा गया था।
विज्ञापन
हालांकि राज्य पुलिस इस पर अमल नहीं कर पाई और सीबीआई को मामला अपने हाथ में लेने का अनुरोध किया था। गौरतलब है कि सात जून, 2010 को भोपाल कोर्ट ने यूनियन कार्बाइड के सात अधिकारियों को दो साल की सजा सुनाई थी।