फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi and ed team from India in Dominica to bring back Mehul Choksi

प्रत्यर्पण : चोकसी को भारत लाने के लिए डोमिनिका पहुंची सीबीआई, ईडी की दमदार टीम

Wed, 02 Jun 2021 02:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Jun 2021 02:52 AM IST
सार

डोमनिका पहुंची टीम में सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और सीआरपीएफ के दो-दो सदस्य शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक टीम में शामिल प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी बुधवार को डोमिनिका की अदालत में हलफनामा दाखिल कर बताएंगे कि चोकसी भारत का ही नागरिक है।

विज्ञापन
cbi and ed team from India in Dominica to bring back Mehul Choksi
आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की छह सदस्यीय तेजतर्रार टीम डोमिनिका पहुंच गई है। सीबीआई, ईडी अधिकारियों की टीम का नेतृत्व सीबीआई अधिकारी शारदा राउत कर रही हैं। कैरिबियाई अदालत ने यदि चोकसी को भारत प्रत्यर्पण की अनुमति दी तो यह टीम उसे देश वापस लाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चोकसी 2018 से एंटीगुआ में वहां की नागरिकता लेकर रह रहा है। वह इस साल 23 मई को एंटीगुआ और बारबूडा से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। बाद में उसे डोमिनिका में अवैध तरीके से घुसने के लिए गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही ही भारत से चोकसी के खिलाफ दस्तावेजी सुबूतों के साथ एक जेट भेजा गया था। जिन्हें अदालत में सुनवाई के दौरान पेश किया जाएगा और अदालत को बताया जाएगा कि वह भारत का नागरिक है और वहां से बैंक में धोखाधड़ी करके भागा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड को डिनर कराने डोमिनिका ले गया था चोकसी
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड को डिनर कराने या उसके साथ कुछ समय गुजारने के लिए डोमिनिका नाव से लेकर गया था और इसी दौरान उसे वहां की पुलिस ने पकड़ लिया। यह दावा एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने एक रेडियो को दिए इंटरव्यू में किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि अदालत के विपरीत आदेश के बावजूद डोमिनिका की सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियां चोकसी को भारत को प्रत्यर्पित कर सकती हैं क्योंकि वह भारतीय नागरिक है। 

एंटीगुआ न्यूज रूम के मुताबिक, ब्राउन ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि संभवत: मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर डिनर या फिर कुछ समय गुजारने के लिए डोमिनिका गया था और पकड़ा गया। एंटीगुआ में वह एक नागरिक के तौर पर था और हम उसका प्रत्यर्पण नहीं कर सकते थे।


उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि यदि उसे एंटीगुआ वापस भेजा जाता है तो हम उसका प्रत्यर्पण नहीं कर सकते हैं क्योंकि एंटीगुआ की नागरिकता के चलते उसे यहां के संविधान और कानूनी सुरक्षा हासिल है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसकी नागरिकता रद्द की जानी चाहिए क्योंकि उसने अपनी शादी का खुलासा नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed