फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi accused eleven more people including raji saxena and g saponaro in Augusta westland case

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: राजीव सक्सेना, जी सपोनारो समेत 11 लोगों को सीबीआई ने बनाया आरोपी

Mon, 21 Sep 2020 12:55 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
cbi accused eleven more people including raji saxena and g saponaro in Augusta westland case
Augusta Westland

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने संदीप त्यागी, राजीव सक्सेना और अगस्ता वेस्टलैंड अंतरराष्ट्रीय के निदेशक जी सपोनारो समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है। इससे पहले सीबीआई ने अपना आरोप पत्र  विशेष अदालत में दायर किया था, जिसमें 15 लोगों के नाम लिखे थे।

विज्ञापन



सीबीआई 3,600 करोड़ रुपये के 12 अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर के सौदे पर मुख्य रूप से पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। इन हेलिकॉप्टरों को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री जैसे विशिष्ट लोगों के आवागमन के इस्तेमाल करने के उद्देश्य से खरीदा गया था।
विज्ञापन


 

हेलिकॉप्टरों के संचालन के लिए छह हजार मीटर की संचालन क्षमता तय किए जाने की वजह से यह कंपनी शुरू में दौड़ में शामिल ही नहीं थी। यह पूरक आरोप पत्र जांच एजेंसी की ओर से तत्कालीन विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के कार्यकाल में पहला आरोप पत्र दायर करने के तीन साल बाद शुक्रवार रात को दायर किया गया।


पहले आरोप पत्र में वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मुख्य आरोपी के तौर पर शामिल किया गया था। हालांकि अदालत इस माममे में सुनवाई करेगी। घूस के रुपयों के लेन-देन को लेकर जांच कर रही सीबीआई के मुताबिक एसपी त्यागी के रिश्तेदार संजीव और संदीप त्यागी ने नई दिल्ली स्थित अपनी कंपनी नीलमाधव कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 2009 में कोलकाता की कंपनी माणिक एजेंसी का अधिग्रहण किया। 

इसके बाद फर्जी कंपनी और फर्जी बैंक खातों के जरिए बैंकिंग माध्यमों से मिली घूस की राशि को इसके आड़े छिपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed