{"_id":"61f500da9fd8da3bae6785d3","slug":"cbi-50-50-thousand-reward-on-absconding-accused-of-bengal-bjp-leader-abhijit-sarkar-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई: बंगाल के भाजपा नेता अभिजीत सरकार की हत्या के फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई: बंगाल के भाजपा नेता अभिजीत सरकार की हत्या के फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम
Sat, 29 Jan 2022 02:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:24 PM IST
सार
मामले में सीबीआई ने सितंबर 2021 में 20 आरोपियों के खिलाफ स्यालदाह की कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता अभिजीत सरकार की हत्या के फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अभिजीत को बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान मार डाला था।
विज्ञापन
सीबीआई के डीआईजी अखिलेश सिंह ने शनिवार को इनाम घोषित करने की जानकारी दी। मामले में सीबीआई ने सितंबर 2021 में 20 आरोपियों के खिलाफ स्यालदाह की कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
दो मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा नेता अभिजीत की हत्या कर दी गई थी। उनके भाई विश्वजीत सरकार ने तृणमूल समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन