{"_id":"5d691efd8ebc3e0148601f32","slug":"cbdt-member-akhilesh-ranjan-sought-retirement-on-being-ignored-for-post-of-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पद के लिए अनदेखी होने पर सीबीडीटी के सदस्य अखिलेश रंजन ने मांगी सेवानिवृत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेयरमैन पद के लिए अनदेखी होने पर सीबीडीटी के सदस्य अखिलेश रंजन ने मांगी सेवानिवृत्ति
Fri, 30 Aug 2019 06:35 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
CBDT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पद के लिए नाम पर विचार नहीं किए जाने के बाद बोर्ड के सदस्य अखिलेश रंजन ने सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रंजन ने 'पारिवारिक एवं निजी कारणों' से सेवानिवृत्ति मांगी है।
हालांकि, घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि अगर आईआरएस अधिकारी को सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर प्रोन्नत किया गया होता तो वह अपनी सेवाएं जारी रखते।
सरकार ने सीबीडीटी के मौजूदा चेयरमैन पी सी मोदी को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। मोदी को 31 अगस्त को सेवानिवृत होना था।
भारतीय राजस्व सेवा के 1982 बैच के अधिकारी अखिलेश रंजन सीबीडीटी में मोदी के बाद दूसरे नंबर पर थे और उन्हें अगले साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होना था।