कार्रवाई: सीबीडीटी ने दो वित्त समूहों पर छापेमारी के दौरान 300 करोड़ रुपये का काला धन पकड़ा, पढ़ें अन्य महत्वपूर्ण खबरें
दस्तावेजों की जांच में पता चला कि इन समूहों ने कई बड़े कारोबारी घरानों और उद्योगपतियों को ब्याज पर पैसा दिया है। अधिकतर लेन-देन कैश में होता है। इसके बारे में शिकायत हुई थी कि यह समूह बड़ी मात्रा में ब्याज वसूलते हैं, हालांकि आय में इसे नहीं दर्शाते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने चेन्नई में दो वित्त समूहों पर छापे मारते हुए 300 करोड़ रुपये का काला धन पकड़ा। यह छापेमारी 23 सितंबर को 35 ठिकानों पर की गई। विभाग ने बयान दिया कि अब तक 300 करोड़ की अघोषित आय सामने आने के साथ-साथ 9 करोड़ का अघोषित कैश भी बरामद हुआ है।
दस्तावेजों की जांच में पता चला कि इन समूहों ने कई बड़े कारोबारी घरानों और उद्योगपतियों को ब्याज पर पैसा दिया है। अधिकतर लेन-देन कैश में होता है। इसके बारे में शिकायत हुई थी कि यह समूह बड़ी मात्रा में ब्याज वसूलते हैं, हालांकि आय में इसे नहीं दर्शाते। ब्याज को डमी बैंक खातों में जमा करवाया जाता है, इसे टैक्स में नहीं दिखाया जाता। बड़ी संख्या में संपत्ति में निवेश भी सामने आया है।
बीएसएफ जवानों की जम्मू-दांडी साइकिल रैली अहमदाबाद पहुंची
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू से रवाना हुई बीएसएफ के 100 जवानों की साइकिल रैली ‘फ्रीडम साइक्लेथॉन 2021’ शनिवार को अहमदाबाद पहुंची। 49 दिवसीय यह साइकिल रैली जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से होकर गुजरात पहुंची है। इस रैली के जरिये जवान लोगों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत , आत्मानिर्भर भारत और फिट इंडिया को लेकर प्रेरित करेंगे। इस रैली के दौरान लगभग दो हजार किमी की दूरी तय की जाएगी।
दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर नड्डा ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर दिल्ली के पार्टी कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। नड्डा ने शनिवार को बताया, दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन समाज और लोगों को समर्पित कर दिया। उपाध्याय जी ने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की। भाजपा उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। भाजपा लोगों के लिए काम कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता 10,40,000 पार्टी बूथों पर उपाध्याय जयंती मना रहे हैं।
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट में कर कहा, एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार हमेशा देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।
‘सेफ हार्बर’ दरों में कोई बदलाव नहीं, पिछले साल की दरें ही होंगी लागू
विदेशी कंपनियों के हस्तांतरण मूल्य निर्धारण की गणना के लिए इस वर्ष भी पिछले साल जैसी ही सेफ हार्बर दरें लागू होंगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने शनिवार को वित्तवर्ष 2020-21 के लिए ‘सेफ हार्बर’ दरों को अधिसूचित किया है। 2016-17 से 2018-19 के बाद से इन करों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सेफ हार्बर उस परिस्थिति को कहते हैं जिसमें करदाताओं द्वारा घोषित हस्तांतरण मूल्य को कर प्राधिकरण स्वीकार करता है। इसमें हस्तांतरण मूल्य उस कीमत को कहते हैं, जिस पर एक कंपनी की विभिन्न विदेशी इकाइयां आपस में एक दूसरे के साथ लेनदेन करती हैं। सीबीडीटी ने अधिसूचना के जरिये सेफ हार्बर नियमों को 2020-21 के लिए विस्तार दिया है।
आत्मनिर्भर व व्यापार क्षेत्र में वैश्विक नेता बनना ही भारत का लक्ष्य : वी मुरलीधरन
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि कोरोना प्रतिबंधों के बावजूद, भारत का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर और व्यापार के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनना है।
तिरुवनंतपुरम में ‘वाणिज्य उत्सव’ के तहत शनिवार को एक्सपोर्टर्स एंड इंडस्ट्री लीडर्स कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए मुरलीधरन ने बताया कि केंद्र सरकार व्यापार को आसान बनाने और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक पारदर्शी योजना बना रही है। उन्होंने बताया, वाणिज्य मंत्रालय कृषि निर्यात को सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है और वित्तीय वर्ष 2021-22 में व्यापारिक निर्यात को 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के लिए पहल की गई है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कई मंत्रालयों के ठोस प्रयास आवश्यक हैं।