{"_id":"6693ee7d2a83f9f6fd087c73","slug":"cauvery-issue-will-release-8-000-cusecs-water-to-tn-says-k-taka-cm-siddaramaiah-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cauvery Issue: 'जुलाई के अंत तक तमिलनाडु को 8000 क्यूसेक पानी देने को तैयार', कर्नाटक CM सिद्धारमैया का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cauvery Issue: 'जुलाई के अंत तक तमिलनाडु को 8000 क्यूसेक पानी देने को तैयार', कर्नाटक CM सिद्धारमैया का बयान
Sun, 14 Jul 2024 08:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:58 PM IST
सार
Cauvery Issue: बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में सभी दल इस बात पर एकमत हैं कि उन्हें सीडब्ल्यूएमए के समक्ष अपील दायर करनी चाहिए कि एक टीएमसी पानी छोड़ना संभव नहीं है।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार इस महीने की अंत तक पड़ोसी तमिलनाडु के लिए रोजाना 8,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, कावेरी बेसिन के बांधों में सिर्फ 63 फीसदी पानी है और ऐसे में राज्य हर दिन 11,500 क्यूसेक पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है। मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
बैठक में उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता आर.अशोक, जद (एस) विधायक जीटी देवगौड़ा, किसान नेता और कानूनी विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, हर किसी की राय थी कि हमें 8,000 क्यूसेक पानी छोड़ना चाहिए और 11,500 क्यूसेक (एक टीएमसी) पानी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बारिश नहीं होती है तो हम कम से कम पानी छोड़ेंगे और कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के समक्ष अपील दायर करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने निर्देश दिया है कि 12 जुलाई से महीने के अंत तक हर दिन 11,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य वर्ष जून में 9.14 टीएमसी और जुलाई में 31.24 टीएमसी पानी छोड़ा जाना चाहिए। सिद्धारमैया ने कहा कि बैठक में मौजूद अधिवक्ता मोहन कतरकी ने बताया कि इस बार कावेरी नदी पर बने कृष्णराज सागर बांध में सिर्फ 54 फीसदी पानी बचा है। जबकि कावेरी बेसिन में बने अन्य बांधों में सिर्फ 63 फीसदी पानी बचा हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जुलाई को काबिनी बांध में पानी का प्रवाह 5,000 क्यूसेक था। जिसे तमिलनाडु की ओर बहने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि शनिवार को बिलिगुंडलू में 5,000 क्यूसेक पानी बह रहा था। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को काबिनी बांध से 20,000 क्यूसेक और 13 जुलाई को 19,000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु की ओर छोड़ा गया था, क्योंकि पानी को इसकी धारण क्षमता के कारण लंबे समय तक संग्रहित नहीं किया जा सकता है।
सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में सभी दल इस बात पर एकमत हैं कि उन्हें सीडब्ल्यूएमए के समक्ष अपील दायर करनी चाहिए कि एक टीएमसी पानी छोड़ना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, कतरकी ने बताया कि हम यह नहीं कह सकते कि हम पानी नहीं छोड़ सकते क्योंकि यह कावेरी न्यायाधिकरण का अपमान होगा। हम 8,000 क्यूसेक पानी छोड़ेंगे। अगर अच्छी बारिश होती है तो एक टीएमसी पानी छोड़ना ठीक है। हम इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 कम बारिश के साथ एक संकट का साल था। उन्होंने कहा, सामान्य वर्ष में हम 177 टीएमसी पानी छोड़ते हैं, लेकिन पिछले साल हमने केवल 81 टीएमसी पानी छोड़ा।