{"_id":"6304079f93aed03c78143335","slug":"cattle-smuggling-case-cbi-raids-close-aide-of-anubrata-mandal-daughter-sukanya-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cattle smuggling case: अणुब्रत की बेटी सुकन्या के करीबी पर सीबीआई का छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cattle smuggling case: अणुब्रत की बेटी सुकन्या के करीबी पर सीबीआई का छापा
Tue, 23 Aug 2022 04:18 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:18 AM IST
सार
सीबीआई की टीम ने सुकन्या मंडल के करीबी विद्यातवरण गायन के घर में छानबीन की। गायन की भी अणुब्रत मंडल के कारोबार में कई जगह हिस्सेदारी बताई जाती है। कई कारोबार में सुकन्या मंडल और गायन की साझेदारी है।
विज्ञापन
अनुब्रत मंडल और सुकन्या मंडल।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल के बाहुबली नेता अणुब्रत मंडल के बाद अब सीबीआई की नजर उनके करीबियों पर है। इस कड़ी में रविवार को सीबीआई की टीम ने बोलपुर में उनकी बेटी सुकन्या मंडल के करीबी विद्यातवरण गायन के घर पर छापा मारा। पशु तस्करी मामले के बाद से ही गायन नदारद हैं।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने गायन के घर में छानबीन की। गायन की भी अणुब्रत मंडल के कारोबार में कई जगह हिस्सेदारी बताई जाती है। कई कारोबार में सुकन्या मंडल और गायन की साझेदारी है। सीबीआई को पता चला है कि सुकन्या मंडल वैसे तो शिक्षक हैं लेकिन वह दो कंपिनियों की निदेशक भी हैं। दोनों में गायन दूसरे निदेशक हैं। जानकारों के मुताबिक गायन पहले ड्राइवरी करता था पर तृणमूल की सरकार आने के बाद वह बड़ी संपत्ति का मालिक बन गया।
विज्ञापन