फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Catholicos of Malankara Orthodox Syrian Church dies

Kerala: मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के प्रमुख कैथोलिकस का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 31 Oct 2024 10:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 31 Oct 2024 10:59 PM IST
सार

Kerala: मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के प्रमुख कैथोलिकस अबून मोर बासेलियस थॉमस-प्रथम का गुरुवार की शाम निधन हो गया। उन्होंने कोच्चि के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Catholicos of Malankara Orthodox Syrian Church dies
Catholicos Aboon Mor Baselios Thomas-I - फोटो : X/Orthodox Nasrani

विस्तार

मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के प्रमुख कैथोलिकस अबून मोर बासेलियस थॉमस-प्रथम का गुरुवार की शाम निधन हो गया। उन्होंने कोच्चि के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 95 साल के थे। चर्च के अधिकारियों के मुताबिक, कैथोलिकस का निधन शाम 5.21 बजे हुआ। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों का उपचार करवा रहे थे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कैथोलिकस का अंतिम संस्कार राज्य के पुत्तन्कुरिश में होगा। अंतिम संस्कार की अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी। कैथोलिकस का जन्म 22 जुलाई 1929 को पुत्तन्कुरिश के पास वडायाम्बाडी में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम मैथाई और कुंजम्मा था। उन्होंने अपनी पादरी की शिक्षा मोर फिलोक्सेनोस पॉलोस से ली थी।
विज्ञापन


मोर फिलोक्सेनोस ने उन्हें 1952 में 'कोरोयो' और 1957 में कडामट्टोम चर्चा में 'शम्शोनो' की पदवी प्रदान की थी। 1959 में उन्हें पुत्तन्कुरिश के सेंट पीटर्स चर्च का 'विका' नियुक्त किया गया। बाद में उन्होंने वेल्लाथोवाल, किजुमुरी, फोर्ट कोच्चि, वलंबूर, कोलकाता और त्रिशूर के चर्चों में सेवा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हे एक बड़े उपदेशक के रूप में जाना जाता था, जो लोगों को धर्म की बाते समझाते थे। इसके साथ ही वह एक बहुत अच्छे आयोजक माने जाते थे। जनवरी 1974 में उन्हें मलंकारा जकोबाइट सीरियाई ईसाई संघ ने पादरी बनाया। फिर 24 फरवरी 1974 को उन्हें सीरिया के दमिश्क में मोर इग्नाटियस याकूब-तृतीय ने 'मेट्रोपॉलिटन' बनाया। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने कैथिलिकस के निधन पर शोक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed