Rajya Sabha: कैश बरामदगी मामले में विपक्ष का भाजपा पर हमला, कहा- ध्यान भटकाने के लिए उठाए जा रहे हैं नए मुद्दे
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने के बाद जमकर हंगामा मचा है। एक तरफ जहां भाजपा इस मामले की जांच कराने की बात कर रही है। वहीं विपक्ष मामले में सत्ता पर अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए साजिश करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांच के दौरान नोटों की गड्डी बरामद
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद जांच के दौरान नोटों की गड्डी बरामद हुई है। जिसे लेकर सत्ता पक्ष के सांसदों की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने इस मामले की जांच की बात भी कही है। जबकि विपक्ष इस मामले में सत्ता पर अहम मुद्दों से भटकाने और संसद की कार्यवाही न चलने देने का आरोप लगाया है।
'सरकार राज्यसभा में कोई चर्चा नहीं चाहती'
इस मामले में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि, 'यह भाजपा की रणनीति है, ध्यान भटकाने की चाल है। हम जो मुद्दे उठा रहे हैं, किसानों के मुद्दे, खुद सभापति ने उठाए हैं और ये कई बड़े मुद्दे हैं। हम चाहते हैं कि मोदी घोटाले में रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा हो। इसलिए इनसे ध्यान भटकाने के लिए वे नए मुद्दे उठाते हैं। मैंने पहली बार देखा कि आज भाजपा के सांसद सत्र स्थगित करने के लिए बहुत उत्सुक थे। हम लोकसभा में मांग कर रहे हैं कि मोदी घोटाले पर चर्चा हो, लोकसभा स्थगित की जा रही है। यह सरकार की रणनीति है कि आप लोकसभा नहीं चलने दे रहे, हम राज्यसभा नहीं चलने देंगे। सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। हम रचनात्मक सहयोग कर रहे हैं। सरकार राज्यसभा में कोई चर्चा नहीं चाहती।
#WATCH | Delhi: On cash apparently recovered from Rajya Sabha seat allotted to Congress MP Abhishek Manu Singhvi, Congress MP Jairam Ramesh says, "This is BJP's strategy, a diversionary tactic. The issues we are raising, farmer issues, the Chairman himself has raised it and these… pic.twitter.com/5l2S0Hw15z
— ANI (@ANI) December 6, 2024
मामले में सत्ता पक्ष के खिलाफ एकजुट दिखा विपक्ष
इस मामले में कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, सदन में अजीबोगरीब घटनाएं हो रही हैं। इस नई स्क्रिप्ट का स्क्रिप्ट राइटर कौन है, निर्देशक कौन है, निर्माता कौन है, इसकी जांच होनी चाहिए...इसके पीछे एक बड़ी साजिश है और समय यह साबित कर देगा।
#WATCH | Delhi | On cash apparently recovered from Rajya Sabha seat allotted to Congress MP Abhishek Manu Singhvi, Congress MP Jebi Mather says, "Strange series of incidents are taking place in the house. Who is the scriptwriter, who is the director, the producer of this new… pic.twitter.com/LVJYe9QtLW
— ANI (@ANI) December 6, 2024
वहीं जेएमएम सांसद महुआ माझी ने कहा, सरकार सदन को स्थगित करने के बहाने के रूप में इस तरह के आरोप लगा रही है क्योंकि वे काम नहीं करना चाहते हैं।
#WATCH | Delhi: On cash apparently recovered from Rajya Sabha seat allotted to Congress MP Abhishek Manu Singhvi, JMM MP Mahua Majhi says, "...The government is making such allegations as an excuse to adjourn the House because they do not want to work..." pic.twitter.com/yIbavU3M2D
— ANI (@ANI) December 6, 2024
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, जिस तरह से बीजेपी इसका विरोध कर रही है, अगर उन्होंने अदाणी मुद्दे पर विरोध किया होता, तो कई गलत काम सामने आ जाते।
#WATCH | Delhi: On cash apparently recovered from Rajya Sabha seat allotted to Congress MP Abhishek Manu Singhvi, RJD MP Manoj Jha says, "...The way BJP is protesting against this, if they would have protested against the Adani issue, many of the wrong deeds would have come out." pic.twitter.com/KMFyv6YdoH
— ANI (@ANI) December 6, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.