फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cash jewellery looted during attack on Manipur MLA residence says police news in hindi

Manipur: 'मणिपुर के विधायक के आवास पर हमले के दौरान नकदी,1.5 करोड़ के आभूषण लूटे गए', मणिपुर पुलिस का दावा

Thu, 21 Nov 2024 12:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Nov 2024 12:27 PM IST
सार

भीड़ ने विधायक के आवास पर करीब दो घंटे तक तोड़फोड़ की। हालांकि इस दौरान विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। दरअसल, वे अपने परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए दिल्ली में थे। 

विज्ञापन
Cash jewellery looted during attack on Manipur MLA residence says police news in hindi
मणिपुर हिंसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर में पिछले एक साल से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हिंसा के बीच राज्य में जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक खुमुकचम जॉयकिसन सिंह की मां ने लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को भीड़ ने विधायक के आवास पर तोड़फोड़ की थी, इस दौरान उन्होंने (भीड़ ने) 18 लाख रुपये नकद और 1.5 करोड़ रुपये के गहने लूट लिए। एक अधिकारी ने कहा कि हमले के दौरान आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए पश्चिम इंफाल के थांगमीबंद क्षेत्र में विधायक के आवास पर रखी गई कई वस्तुएं भी नष्ट हो गईं।
विज्ञापन


भीड़ ने लूटे नकद और गहने
पुलिस अधिकारी ने कहा, "थांगमीबंद निर्वाचन क्षेत्र के विधायक खुमुकचम जॉयकिसन सिंह की मां ने इंफाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि 18 लाख रुपये नकद और 1.5 करोड़ रुपये के गहने समेत कई कीमती चीजें लूट ली गई। भीड़ ने इसे नष्ट कर दिया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।" उन्होंने आगे कहा कि भीड़ ने विधायक के आवास पर करीब दो घंटे तक तोड़फोड़ की। हालांकि, इस दौरान विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। दरअसल, वे अपने परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए दिल्ली में थे। 
विज्ञापन


विस्थापित लोगों ने की विधायकों के आवास पर तोड़फोड़ न करने की अपील 
जॉयकिसन के आवास से कुछ मीटर की दूरी पर टोम्बिसाना हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित एक राहत शिविर में रह रहे व्यक्ति ने कहा, "हम जैसे विस्थापित लोगों के लिए आलू-प्याज और अन्य सब्जियां और सर्दियों के कपड़े जैसी अन्य चीजें रखी गईं थी। सभी सामानों को लूट लिया गया।" राहत शिविर के वोलंटियर सनायी ने कहा, "हम बीड़ से अपील करते हैं कि वे विधायक के आवास में तोड़फोड़ न करें क्योंकि विस्थापित लोगों के लिए कई वस्तुएं वहां रखी गई थीं" उन्होंने बताया क लॉकर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर तोड़ दिए गए। उन्होंने दावा किया कि भीड़ ने तीन एयर कंडीशन भी जाने की कोशिश की, लेकिन इसमें वे नाकाम रहे। सनायी ने बताया कि सात गैस सिलेंडर भी भीड़ उठा ले गई। भीड़ ने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को भी धक्का दिया। इस दौरान एक वोलंटियर घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले सप्ताह तीन महिलाओं और तीन बच्चों के लापता होने के बाद राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। हिंसा भड़कने के बाद भीड़ ने विधायकों के घरों को निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ करने लगे। हालांकि, कुछ दिनों बाद लापता हुए लोगों के शव पाए गए। पिछले साल मई से इंफाल घाटी के मैतेई और आसपास की पहाड़ियों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed