फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cash, drugs and alcohol seizures has not subsided in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में थम नहीं रही नकदी, ड्रग्स और शराब की बरामदगी

Tue, 28 Feb 2017 07:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 07:26 AM IST
विज्ञापन
cash, drugs and alcohol seizures has not subsided in Uttar Pradesh
सांकेतिक चित्र

पांच राज्यों के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नकद, शराब और ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जब्त की गई संदिग्ध नकदी, शराब और ड्रग्स के आंकड़े इसका बड़ा सबूत है। पांचवे चरण तक उत्तर प्रदेश में कुल 115.43 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी गई है। 

विज्ञापन


वहीं, शराब कुल 20.65 लाख लीटर और 7.92 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई है। प्रदेश में पांचवे चरण के मतदान में ही 4.21 करोड़ रुपये नकद, दो लाख लीटर शराब और 27.7 लाख ड्रग्स पकड़ी गई। चुनाव आयुक्त विजय देव कहते है कि 2012 की तुलना में उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में नकद, शराब और ड्रग्स की बरामदगी देखने को मिली है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के 2012 के विधानसभा चुनाव में सभी चरणों में कुल 36.29 करोड़ नकद और 3,073 लीटर शराब पकड़ी गई थी। वहीं उत्तराखंड के हो चुके एक मात्र चरण के चुनाव में 3.40 करोड़ की संदिग्ध नकदी, तीन करोड़ दस लाख रुपये की 1.01 लाख लीटर शराब, 81 किलोग्राम की ड्रग्स पकड़ी गई थी। वहीं पंजाब में 58.02 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी गई। पंजाब में 12.43 लाख लीटर शराब पकड़ी गई थी। गोवा में भी 2.24 करोड़ नकदी पकड़ी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed