Cash Crunch से निपटने के लिए तीन शिफ्ट में होगी नोटों की छपाई, 10 राज्यों तक पहुंचा करेंसी का अकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर वित्त मंत्रालय, वित्त मंत्री और वित्त राज्यमंत्री ने भी सफाई दी है और कहा है कि अचानक नकदी की बढ़ी मांग की वजह से यह क्रंच सामने आई है। यही नहीं मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल के शुरुआती 13 दिनों में सामान्य से पांच गुना ज्यादा करंसी निकाली गई। सरकार का कहना है कि दो से तीन दिन में हालात सुधर जाएंगे। वहीं हालात सुधरने तक सरकार ने गुहार लगाई है कि कैशलेस लेन-देन करें।
विपक्ष ने पैसे की इस कमी पर जहां नोटबंदी से जोड़ कर सरकार को घेरा है वहीं सरकार पूरे मामले पर पांच स्तरों पर सफाई देती रही। वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के पास पैसे की दिक्कत नहीं है। वित्त राज्य मंत्री और आर्थिक मामलों के सचिव ने मीडिया से बात की। वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक की ओर से बयान जारी किए गए।आरबीआई ने कहा कि इस क्रंच से निपटने के लिए कमेटी बनाई गई है। इसमें दो से तीन दिन लग सकते हैं।
2000 के नोट की छपाई बंद होना और शादी का सीजन बड़ी वजह
भारी किरकिरी झेल रही आरबीआई ने बयान जारी कर कहा कि उसके पास पर्याप्त नकदी है। लॉजिस्टिक कारणों से कुछ राज्यों में एटीएम में नकदी भरने में दिक्कतें हैं। फिर भी सभी चार नोट प्रेसों में छपाई तेज कर दी गई है।
अचानक आए क्रंच को जमाखोरी से जोड़ कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो हजार के नोटों की जमाखोरी हो रही है। इससे निपटने के लिए 500 के नोटों की छपाई 5 गुना बढ़ाई जाएगी। आरबीआई का कहना है कि फिलहाल 18 लाख करोड़ की नकदी चलन में है। इनमें 6.7 लाख करोड़ रु. 2000 के नोट हैं। लोगों से ये नोट वापस नहीं आ रहे। इनकी छपाई भी बंद है। 2000 के नोट एटीएम में डालने पर एकबार में 60 लाख रु. तक आते हैं। पर छोटी करंसी 15 से 20 लाख रुपए तक ही आती है। सिर्फ 30% एटीएम 200 के नोटों के लिए कैलिब्रेटेड हैं। और इस बीच शादी का सीजन जारी है।
नोटबंदी के बाद देवास में दूसरी बार लिया गया तीसरी शिफ्ट शुरू करने का फैसला
18 अप्रैल यानी आज से सरकार ने देवास के बैंक नोट प्रेस में 24 घंटे मशीनें चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए 9 घंटे की तीसरी शिफ्ट भी शुरू कर दी गई है। नोटबंदी के बाद दूसरा मौका है जब 24 घंटे यहां मशीनें चलेंगी और नोट छापे जाएंगे। जनवरी में चोरी कांड के बाद उत्पादन 50 लाख नोट प्रतिदिन रह गया है। नोटबंदी के बाद यह 150 लाख तक गया था। तीसरी शिफ्ट शुरू होने से 10 लाख तक पहुंच सकता है।