फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cases filed against my family members to 'coerce' me, says Ex CJI Ramana

NV Ramana: 'मुझे दबाने के लिए मेरे परिवार पर दर्ज हुए मुकदमे...', पूर्व सीजेआई रमणा ने लगाया गंभीर आरोप

Sun, 02 Nov 2025 05:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Nov 2025 05:47 PM IST
सार

NV Ramana: पूर्व सीजेआई एनवी रमणा ने कहा कि केवल उन्हें दबाने के  लिए उनके परिवार पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने अमरावती के किसानों के आंदोलन की सराहना की। 

विज्ञापन
Cases filed against my family members to 'coerce' me, says Ex CJI Ramana
पूर्व सीजेआई एनवी रमणा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमणा ने कहा कि सांविधानिक सिद्धांतों की रक्षा करने वाले न्यायिक अधिकारियों को भी दबाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिन जजों का किसी राजनीतिक मामले में कोई हाथ नहीं था, उनके परिवार को भी राजनीतिक संगठनों ने निशाना बनाया। रमणा अमरावती में वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


'किसान आंदोलन के समर्थकों को धमकाया गया'
उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि मेरे परिवार को कैसे निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। यह सब केवल मुझे दबाने के लिए किया गया। उस कठिन समय में जो लोग किसानों के मुद्दे के पक्ष में थे, उन्हें भी धमकाया गया और दबाया गया। रमणा किसानों के उस आंदोलन का जिक्र कर रहे थे, जो तत्कालीन जगन मोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ किया गया था। उस समय सरकार ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी से हटकर तीन राजधानी योजना लागू करने का फैसला लिया था, जिसमें विशाखापत्तनम प्रशासनिक राजधानी, अमरावती विधायी राजधानी और कुर्नूल न्यायिक राजधानी बनी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'दिनाजपुर में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, ममता सरकार के आदेश पर नहीं हुई कोई कार्रवाई', सुकांत का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जब कई राजनेता अपनी स्थिति लेने में हिचकिचाते थे या चुप रहते थे, उस समय इस देश के न्यायविद, वकील और न्यायालय अपने सांविधानिक वादे के साथ खड़े रहे। 

अमरावती के किसानों के साहस को सलाम: रमणा
रमणा ने कहा कि सरकार बदलती हैं, लेकिन न्यायालय और कानून का शासन स्थिरता का आधार बने रहते हैं। कानून का शासन तभी जीवित रहता है, जब लोग जनता का भरोसा बनाए रखें और सुविधा के लिए ईमानदारी न छोड़ें। उन्होंने अमरावती के किसानों की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा, मैं अमरावती के किसानों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने सरकार की ताकत का सामना किया। उनके संघर्ष से मुझे बहुत प्रेरणा मिली। मैं न्यायिक प्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भरोसा रखने केलिए उनका धन्यवाद करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed