{"_id":"68a9d3ba5c0865ae840cef7b","slug":"case-registered-after-writer-alleges-online-abuse-over-complaint-against-congress-mla-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: लेखिका भास्करन की शिकायत पर मामला दर्ज, कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाने के बाद हुई थी ऑनलाइन ट्रोलिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: लेखिका भास्करन की शिकायत पर मामला दर्ज, कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाने के बाद हुई थी ऑनलाइन ट्रोलिंग
Sat, 23 Aug 2025 08:14 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:14 PM IST
सार
Kerala: लेखिका हनी भास्करन की शिकायत पर केरल साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हनी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद उन्हें ट्रोलिंग और साइबर हमलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की सराहना की
विज्ञापन
लेखिका हनी भास्करन
- फोटो : फेसबुक/हनी भास्करन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल साइबर पुलिस ने लेखिका हनी भास्करन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हनी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कांग्रेस नेता और पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकूटथिल के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर अपशब्दों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। मामला शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम साइबर थाने में दर्ज किया गया।
हनी भास्करन ने फेसबुक पर राहुल ममकूटथिल के खिलाफ पोस्ट तब लिखा था, जब अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक 'जाने-माने राजनीतिक दल' के एक 'युवा नेता' पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। शनिवार को हनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने अपनी लिखित शिकायत और प्राथमिकी की प्रति भी फेसबुक पर साझा की।
ये भी पढ़ें: साइबर क्राइम से निपटने के लिए मजबूत कदम, डाटा चोरी पर 250 करोड़ रुपये तक का लग सकता है दंड
विज्ञापन
हनी ने आरोप लगाया कि राहुल पर आरोप लगाने के बाद से उन्हें लगातार साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। अपनी फेसबुक पोस्ट में हनी ने लिखा, यह उन लोगों के लिए एक सबक है, जो सोचते हैं कि महिलाओं को गालियों, धमकियों शब्दों से चुप कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की तेज कार्रवाई इस बात का सबूत है कि राज्य और उसकी कानून व्यवस्था की मशीनरी असभ्य लोगों के साथ नहीं, बल्कि ऑनलाइन हिंसा झेल रही महिलाओं के साथ खड़ी है।
ये भी पढ़ें: धर्मस्थल मामले में BJP ने की NIA जांच की मांग, कहा- हिंदू भावनाओं को जानबूझकर बनाया जा रहा निशाना
हनी ने यह भी बताया कि जैसे ही पुलिस की ओर से मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई, कई लोगों ने अपने आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह अपने ऊपर की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों को माफ कर सकती थीं, लेकिन जब उनके दोस्तों को भी विवाद में घसीटा गया, तो वह यह बर्दाश्त नहीं कर सकीं।
उन्होंने कहा कि मामला का दर्ज होना ही इस बात का प्रमाण है कि इस कठिन समय में भी कुछ लोग उम्मीद की रोशनी की तरह खड़े हैं। आखिर में हनी ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने हाल के दिनों में उनके समर्थन में आवाज उठाई और उनके साथ खड़े रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन