{"_id":"63db072aa1b6d85bd70cfb63","slug":"case-filed-against-two-doctors-for-pregnant-woman-death-in-maharashtra-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mharashtra: गर्भवती की मौत पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज, गोवा की जिला अदालत में घुसा चोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mharashtra: गर्भवती की मौत पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज, गोवा की जिला अदालत में घुसा चोर
Thu, 02 Feb 2023 06:13 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, ठाणे
अमर उजाला ब्यूरो, ठाणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:13 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वाडपे गांव की रहने वाली 31 वर्षीय महिला का भिवंडी शहर के तेमघर स्थित अपने अस्पताल में इलाज किया था। बाद में महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से बिना पंजीकरण चलाए जा रहे अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वाडपे गांव की रहने वाली 31 वर्षीय महिला का भिवंडी शहर के तेमघर स्थित अपने अस्पताल में इलाज किया था। बाद में महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अदालत के साक्ष्य कक्ष में चोर घुसा
गोवा की एक जिला एवं सत्र अदालत के साक्ष्य कक्ष में चोर घुस गया और विभिन्न मामलों में सबूत के तौर पर जब्त नकदी लेकर फरार हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना पुर्तगाली काल स्थित अदालत में हुई। इस दौरान चोर इमारत के पीछे की तरफ की खिड़की तोड़कर परिसर में घुस गया। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर विभिन्न मामलों में सबूत के तौर पर जब्त नकदी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
मुंबई हवाईअड्डे पर 33.60 करोड़ की कोकीन के साथ यात्री गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को मुंबई हवाईअड्डे पर साबुन की मोम की परत के नीचे छिपाकर रखी गई 33.60 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की। डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि एक भारतीय नागरिक अदीस अबाबा से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा था। वह इथोपियन एयरलाइंस के विमान से आया था। डीआरआई को खुफिया इनपुट मिले थे कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ मुंबई आ रहा है। इस पर डीआरआई ने यात्री को सामान की जांच के लिए रोका तो 16 छोटे साबुन के डिब्बे बरामद किए गए।
ज्वलनशील रसायन से भरे ड्रम के पास आग जलाते ही धमाका, दो मरे
जिले में एक व्यक्ति ने ज्वलनशील रसायन भरे ड्रम के पास सिगरेट जलाई तो जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रभारी अविनाश सावंत ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे भिवंडी के कांबे में दो लोग कंटेनरों से डायथिलीन ग्लाइकोल निकाल रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति ने सिगरेट जला ली तो इससे आग लग गई।
इससे चार ड्रमों में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। मामले की जांच निजामपुर पुलिस कर रही है।