{"_id":"5f6be820c619f865da3fc06e","slug":"case-filed-against-three-people-and-a-bsf-officer-in-smuggling-of-cattle-on-indo-bangladesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी में बीएसएफ अधिकारी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी में बीएसएफ अधिकारी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज
Thu, 24 Sep 2020 05:58 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
cattle smuggling
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी मामले में बीएसएफ की 36वीं बटालियन के एक पूर्व कमांडेंट तथा तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस मामले में एजेंसी ने बुधवार को 13 ठिकानों पर छापा मारा। ये जगहें पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मुर्शिदाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, पंजाब के अमृतसर और छत्तीसगढ़ के रायपुर में हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने कोलकाता, मुर्शिदाबाद, यूपी के गाजियाबाद, पंजाब के अमृतसर, छत्तीसगढ़ में रायपुर में मारा छापा
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 36वीं बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट सतीश कुमार तथा तीन अन्य लोगों इनामुल हक, अनारुल शेख और मोहम्मद गुलाम मुस्तफा को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि कुमार इस समय रायपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश से लगती सीमा की सुरक्षा का दायित्व बीएसएफ के पास है। पिछले कई सालों से सुरक्षा एजेंसियों के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी बड़ी समस्या बनकर उभरी है। बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक, तस्कर तस्करी के वक्त मवेशियों के गले में सॉकेट बम बांध देते थे ताकि यदि सुरक्षा बल मवेशियों को पकड़े तो उन्हें हानि पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन