फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case against 11 persons for attacking two police officers in Kerala

Kerala: दो पुलिस अफसरों पर हमले के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, कैमरे में कैद हुआ मारपीट का वीडियो

Mon, 12 Sep 2022 03:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Sep 2022 03:52 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि एक एसआई और एक सीपीओ पर हमला करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों समेत नौ अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case against 11 persons for attacking two police officers in Kerala
पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरुवनंतपुरम में दो पुलिस अफसरों पर रविवार की रात हमला करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


वेल्लारदा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अधिकारियों पर उस वक्त हमला किया गया जब वह कराकोणम जंक्शन पर लड़ रहे दो समूहों को दूर करने की कोशिश कर रहे थे। 

पुलिस अधिकारियों पर किया हमला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारी जब लड़ाई में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे थे, उनके दोस्तों ने हस्तक्षेप किया और पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और उनपर हमला भी किया। 
विज्ञापन


दो नामजद आरोपियों समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक सिविल पुलिस ऑफिसर (सीपीओ) पर हमला करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों समेत नौ अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी के पिता से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड हुआ अफसरों पर हमले का वीडियो
हालांकि, अफसरों पर हमले का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। टीवी चैनल पर भी वीडियो चल रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक समूह के कई लोग दो पुलिस अफसरों पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। 

मोबाइल फोन निकालते ही फरार हुए हमलावर
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पुलिस अफसरों ने घटना को रिकॉर्ड करने के लिए जेब से अपने मोबाइल फोन वीडियो रिकॉर्ड के लिए निकाले, हमलावर फरार हो गए। 


पुलिस ने कहा कि मारपीट में दोनों पुलिस अफसरों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया है उनके स्वास्थ्य को लेकर अब चिंता की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed